Mango Recipes For Summer: आम का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. अगर आप भी गर्मियों के मौसम में कच्चे आम का सेवन करना पसंद करते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको ऐसी आसान और टेस्टी रेसिपीज बता रहे हैं जिसे आप बहुत ही कम समय में झटपट बना सकते हैं. अक्सर आपने देखा होगा कि धूप तेज होते ही किचन से आम पन्ने और खट्टी-मीठी चटनी की खुशबू आने लगती है, जो न सिर्फ स्वाद बल्कि, सेहत से भी भरपूर हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.

आम से बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी रेसिपी- (Healthy And Tasty Mango Recipes)
1. आम पन्ना- (Aam Panna)
आम पन्ना गर्मी के मौसम में आपको हर घर में मिलेगा. इसे छोटे से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं.
कैसे बनाएं- सबसे पहले कच्चे आमों को धोकर कुकर में उबाल लें. फिर ठंडा होने पर इनका छिलका उतारकर गूदा (pulp) निकाल लें. अब गूदे को मिक्सर में डालें और साथ में ताजी पुदीने की पत्तियां, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और स्वादानुसार चीनी (या गुड़) डाल दें. इसे अच्छे से पीस लें. अब एक गिलास ठंडे पानी में 2 चम्मच यह पेस्ट मिलाएं, ऊपर से बर्फ डालें और लीजिए, तैयार है आपका रिफ्रेशिंग आम पन्ना.
2. आम की चटनी- (Raw Mango Chutney)
चटनी किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है. इसे आप लंच और डिनर में पेयर कर सकते हैं.
कैसे बनाएं- एक कच्चा आम, 3-4 हरी मिर्च, ढेर सारा हरा धनिया और 4-5 लहसुन की कलियां लें. इन सबको मिक्सी में डालें. ऊपर से थोड़ा सा जीरा और नमक मिलाएं. चटनी बनकर तैयार है.

4. कच्चे आम का इंस्टेंट अचार- (Instant Mango Pickle)
आम का अचार बनाने में तो हफ़्तों लगते हैं, लेकिन अगर आपको तुरंत अचार का स्वाद चाहिए, तो यह रेसिपी ट्राई करें.
कैसे बनाएं- आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. एक बाउल में कटे आम लें, उसमें हल्दी, नमक, कश्मीरी लाल मिर्च और थोड़ी सी पिसी हुई राई (सरसों) मिलाएं. एक छोटी कड़ाही में सरसों का तेल खूब गरम करें और उसमें हींग डालकर गैस बंद कर दें. इस गरम तेल को आम के ऊपर डाल दें और अच्छे से मिला लें. बस, 10 मिनट में आपका चटपटा अचार तैयार है.
4. मैंगो राइस- (Raw Mango Rice)
साउथ इंडिया में इसे 'मामिदिकाया पुलिहोरा' कहा जाता है. अगर रात के चावल बच गए हैं, तो यह बेस्ट डिश है.
कैसे बनाएं- कच्चे आम को कद्दूकस (grate) कर लें. एक कड़ाही में तेल गरम करें, उसमें राई, चना दाल, उड़द दाल, मूंगफली के दाने और करी पत्ता डालकर भूनें. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ आम और हल्दी डालें. 2 मिनट भूनने के बाद इसमें पहले से पके हुए चावल डाल दें. ऊपर से नमक मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें. मैंगो राइस बनकर तैयार हैं.
ये भी पढ़ें- रोटी खाते ही हो जाती है ब्लोटिग? रागी-ज्वार छोड़ें, इस खास आटे को करें डाइट में शामिल
एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं