विज्ञापन

खाना खाने के तुरंत बाद पीते हैं चाय, बदल लें यह आदत, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने!

Khane Ke Baad Chai Pee Sakte Hain: कई लोग दिन में दो से तीन बार चाय पीना पसंद करते हैं, लेकिन इसे पीने का सही समय और तरीका क्या होना चाहिए, इसके बारे में ज्यादातर लोग अनजान रहते हैं.

खाना खाने के तुरंत बाद पीते हैं चाय, बदल लें यह आदत, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने!
Tea After Meal Good or Bad

Khane Ke Baad Chai Pee Sakte Hain: सुबह नींद भगाने से लेकर दिनभर की थकान दूर करने तक, चाय की एक प्याली लोगों को तरोताजा कर देती है. कई लोग दिन में दो से तीन बार चाय पीना पसंद करते हैं, लेकिन इसे पीने का सही समय और तरीका क्या होना चाहिए, इसके बारे में ज्यादातर लोग अनजान रहते हैं. खाने के बाद चाय पीने से पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने से क्या होता है?

चाय में मौजूद टैनिन और कैफीन जैसे तत्व भोजन के पचने में रुकावट डाल सकते हैं. खासकर चावल खाने के तुरंत बाद चाय पीना पाचन तंत्र को धीमा कर सकता है और पेट में भारीपन पैदा कर सकता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए यह आदत और भी हानिकारक हो सकती है, क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है.

दिमाग पर असर: कैफीन के कारण स्ट्रेस और तनाव बढ़ सकते हैं, इसके अलावा पेट दर्द, एसिडिटी और अपच जैसी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं. चाय में मौजूद फॉस्फोरिक एसिड हड्डियों के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है, जबकि कैफीन ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है.

नींद में बाधा: सोने से पहले चाय पीना नींद में बाधा डाल सकता है और नींद की गुणवत्ता को कम कर सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के मुताबिक बहुत ज्यादा चाय और कॉफी पीना डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकता है. दिन में दो बार से ज्यादा मीठी चाय, कॉफी या सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ता है, इनमें मौजूद सुक्रोज लीवर, मांसपेशियों और छोटी आंत पर नकारात्मक असर डालता है.

चीनी कम करके या बिना चीनी के चाय पीना स्वास्थ्य के लिए बेहतर है. सॉफ्ट ड्रिंक्स और ज्यादा मीठे पेय पदार्थों से दूरी बनाए रखना भी जरूरी है. 

इसे भी पढ़ें: Diabetes Early Symptoms: जानें, डायबिटीज के शुरुआती लक्षण जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khana Khane Ke Bad Chai Peene Ke Nuksan, Khana Khane Ke Kitni Der Baad Chai Pina Chahiye, Chai Peene Ke Nuksan, Khane Ke Baad Chai Peene Se Kya Hota Hai, Khana Khane Se Pahle Chai Pi Sakte Hain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com