पूरे साल अगर हमें किसी चीज का इंतजार रहता है तो वो हैं आम. इस भीषण गर्मी में न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत का भी ख्याल रखता है आम. चिलचिलाती गर्मी तेज धूप और लू से बचना किसी चुनौती से कम नहीं है. बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स कुछ देर के लिए तो राहत देते हैं, लेकिन वे सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं. अगर आप इस गर्मी खुद को बिल्कुल कूल और तरोताजा रखना चाहते हैं, तो आपके लिए 'आम पन्ना' (Aam Panna) से बेहतर कुछ नहीं हो सकता.
आज हम आपको गांव के स्वाद वाले देसी आम पन्ना की बेहद आसान रेसिपी बता रहे हैं. यह न सिर्फ आपको लू (Heatwave) और डिहाइड्रेशन से बचाएगा, बल्कि आपके पेट को भी एकदम ठंडा रखेगा. आइए सीखते हैं टॉप शेफ के खास अंदाज में इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रेसिपी वीडियो के लिए यहां क्लिक करें-

कैसे बनाएं आम पन्ना-(How To Make Aam Panna Recipe)
सामग्री-
- कच्चा आम
- चीनी या गुड़
- काला नमक, भुना जीरा, केसर को आप अपनी पसंद के हिसाब से डाल सकते हैं.
विधि-
- गांव के स्वाद वाला आम पन्ना बनाने के लिए शेफ संजीव कपूर का यह पारंपरिक तरीका सबसे बेस्ट है.
- आम को उबालें- सबसे पहले 2-3 कच्चे आमों को अच्छी तरह धो लें. अब इन्हें प्रेशर कुकर में 2 सीटी आने तक उबाल लें ताकि आम पूरी तरह से सोफ्ट हो जाएं.
- पल्प निकालें- जब आम ठंडे हो जाएं, तो उनका छिलका हटा दें और एक चम्मच की मदद से सारा गूदा (पल्प) एक कटोरी में निकाल लें. गुठली को अच्छी तरह साफ कर लें.
- पीस लें- ग्राइंडर जार में डालकर थोड़ा सा पानी और चीनी मिलाएं और अच्छे से पीस लें.
- मीठा मिलाएं- इस पल्प को एक पैन में रखें जीरा पाउडर, काला नमक और केसर मिला कर उबाल लें.
- मसाले और ब्लेंडिंग- अब इसमें एक छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, स्वादानुसार काला नमक और मुट्ठी भर फ्रेश पुदीने के पत्ते डालें. इस पूरे मिक्सचर को मिक्सी में डालकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें.
- सर्व कैसे करें- आपका आम पन्ना कॉन्संट्रेट तैयार है. जब भी पीना हो, एक गिलास में 2-3 चम्मच यह पेस्ट डालें, ऊपर से एकदम ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े मिलाएं. अच्छे से मिक्स करें और ठंडे-ठंडे देसी स्वाद का मजा लें.
गर्मियों क्यों पीना चाहिए आम पन्ना-
- लू से बचाए- कच्चे आम में विटामिन सी और खास एसिड्स होते हैं जो शरीर को बाहरी गर्मी और लू के थपेड़ों से सुरक्षित रखते हैं.
- डिहाइड्रेशन- तेज धूप में शरीर से पानी और नमक बहुत जल्दी बाहर निकल जाता है. आम पन्ना में मौजूद काला नमक और पानी बॉडी के इलेक्ट्रोलाइट लेवल को मेंटेन रखते हैं.
- पाचन- पुदीना और भुना जीरा पेट की गैस, एसिडिटी और बदहजमी जैसी समस्याओं को मिनटों में दूर करते हैं.
ये भी पढ़ें- Poha Nashta Recipe: सिर्फ 1 कप पोहे से बनाएं स्वादिष्ट और चटपटा नाश्ता, उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं