विज्ञापन

धूप में निकलने से पहले पी लें ये खट्टा-मीठा ड्रिंक, दिनभर ना लगेगी प्यास ना आएगी कमजोरी

क्या आप भी लू से बचने और गर्मी को मात देने के लिए हेल्दी ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं, तो आप आम पन्ना बेस्ट ऑप्शन है.

धूप में निकलने से पहले पी लें ये खट्टा-मीठा ड्रिंक, दिनभर ना लगेगी प्यास ना आएगी कमजोरी
आम पन्ना पीने के फायदे.(Image IANS)

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है. तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है. ऐसे में लोग गर्मी से बचने और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए नेचुरल ड्रिंक की ओर रुख कर रहे हैं. इनमें सबसे लोकप्रिय और फायदेमंद है आम पन्ना, जिसे गर्मियों का अमृत भी कहा जाता है. 

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, कच्चे आम से बनने वाला यह पारंपरिक ड्रिंक गर्मी में शरीर को तरोताजा रखने का सबसे देसी और असरदार तरीका है. यह न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. खट्टा-मीठा स्वाद वाला यह ड्रिंक गर्मी में शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और ऊर्जा का संतुलन बनाए रखता है. भीषण गर्मी में आम पन्ना के सेवन से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं.

आम पन्ना पीने के फायदे- (Aaam Panna Pine Ke Fayde)

  1. शरीर हाइड्रेट रखता है- गर्मी में पसीना ज्यादा आने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है. आम पन्ना प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो पानी का लेवल बनाए रखता है.
  2. पाचन सुधारता है- गर्मी में पेट की समस्याएं आम हैं. आम पन्ना पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और भूख बढ़ाने में मदद करता है.
  3. इम्यूनिटी बढ़ाने- इसमें विटामिन सी, विटामिन ए और अन्य जरूरी पोषक तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं.
  4. गर्मी से राहत- यह शरीर के अंदरूनी तापमान को कंट्रोल करने में सहायक है और गर्मी लगने, चक्कर आने या थकान महसूस होने पर तुरंत राहत देता है.

कैसे बनाएं आम पन्ना- (How To Make Aam Panna)

आम पन्ना बनाना भी बहुत आसान है. कच्चे आमों को उबालकर, गूदा निकालकर, पुदीना, काला नमक, जीरा और चीनी या गुड़ मिलाकर तैयार किया जाता है. इसे फ्रिज में रखकर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस की बजाय घर का बना आम पन्ना न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि पोषण से भी भरपूर है. इसमें कोई केमिकल या प्रिजर्वेटिव नहीं होता.

किस समय पीएं आम पन्ना-

भीषण गर्मी में, सुबह हो या शाम, किसी भी समय आम पन्ना पीने से ताजगी बनी रहती है और लू का खतरा भी नहीं रहता. बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी के लिए यह फायदेमंद है.

ये भी पढ़ें- 2 अंडे के बराबर प्रोटीन पाया जाता है इन 5 चीजों में, न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने शेयर किया डाइट प्लान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com