विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2025

क्या आप जानते हैं ठंड में रोजाना एक उबला अंडा खाने से क्या होता है?

Boiled Eggs Benefits: ठंड के मौसम में शरीर को सेहतमंद रखने के लिए आप रोजाना एक अंडे का सेवन कर सकते हैं. अंडे को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है.

क्या आप जानते हैं ठंड में रोजाना एक उबला अंडा खाने से क्या होता है?
Boiled Eggs: रोजाना उबला अंडा खाने के फायदे.

Boiled Egg Benefits In Hindi: अंडा एक ऐसा फूड आइटम है जिसे ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर तक में खाया जा सकता है. अंडे की तासीर गर्म होती है इसलिए ठंड के मौसम में इसका सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. अंडे को डाइट में शामिल कर आप कई समस्याओं से बच सकते हैं. आपको बता दें कि अंडे में सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि, विटामिन-बी, विटामिन बी12, बायोटिन, रिबोफ्लाविन, थियामिन और सेलेनियम जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. सबसे अच्छी बाद ये कि अंडे से बनने वाली रेसिपीज में ज्यादा समय नहीं लगता है. इसलिए कम समय में जब कुछ हेल्दी खाने का मन करता है तो पहला ख्याल अंडे का ही आता है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं ठंड में रोजाना उबला अंडा खाने के फायदे.

रोजाना उबला अंडा खाने के फायदे- (Ubla Anda Khane Ke Fayde)

1. हड्डियों के लिए-

सर्दियों के मौसम में शरीर को धूप नहीं नहीं मिल पाती जिसके चलते हड्डियों से जुड़ी समस्याएं परेशान करने लगती हैं. अंडे में विटामिन डी पाया जाता है. विडामिन डी की कमी को दूर करने और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप नाश्ते में एक उबला अंडा खा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं एक दिन में कितनी बार खाना चाहिए खाना? जानें सेहतमंद रहने के लिए कब खाएं

Latest and Breaking News on NDTV

2. तनाव के लिए-

अंडे में मौजूद विटामिन बी-12 टेंशन को दूर करने में मदद कर सकता है. रोजाना एक उबला अंडा खाने से तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है. 

3. आयरन के लिए-

उबले अंडे का पीला भाग खाने से आयरन की कमी पूरी होती है. अगर आपको आयरन की कमी है तो आप अपनी डाइट में उबले अंडे के पीले हिस्से को शामिल कर सकते हैं.

4. मसल्स के लिए-

अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन और अमीनो एसिड्स की भरपूर मात्रा रहती है, जो शरीर में मांसपेशियों के निर्माण में मदद कर सकता है. अंडे का रोजाना सेवन करने से मसल्स को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. 

हेपेटाइटिस बी: लक्षण, कारण और उपचार | Hepatitis B: Symptoms, Causes & Treatment

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boiled Eggs, Boiled Eggs Benefits, Ubla Anda Khane Ke Fayde, Anda Khane Ke Fayde, 1 Boiled Eggs Eat Daily, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com