विज्ञापन

ये सप्लीमेंट्स खाने से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा, विटामिन ई और कैल्शियम समेत ये 4 गोलियां खाने से पहले 100 बार सोचें

Supplement Khane Ke Nuksan: सप्लीमेंट्स जिन्हें आप एक सैफ ऑप्शन समझते हैं, जरूरत से ज्यादा इनका सेवन आपकी दिल को कितना नुकसान पहुंचा सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे सप्लीमेंट्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें लेने से पहले दो बार जरूर सोचना चाहिए.

ये सप्लीमेंट्स खाने से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा, विटामिन ई और कैल्शियम समेत ये 4 गोलियां खाने से पहले 100 बार सोचें
क्या सप्लीमेंट का कोई साइड इफेक्ट है?

Supplement Khane Ke Nuksan: दुनिया भर में दिल की बीमारियां तेज़ी से बढ़ रही हैं. कई लोगों को ऐसा लगता है कि तला-भुना खाना, मोटापा या स्ट्रेस दिल की बीमारी की सबसे बड़े कारणों में से एक है, लेकिन क्या आप जानते हैं? सप्लीमेंट्स जिन्हें आप एक सैफ ऑप्शन समझते हैं, जरूरत से ज्यादा इनका सेवन आपकी दिल को कितना नुकसान पहुंचा सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे सप्लीमेंट्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें लेने से पहले दो बार जरूर सोचना चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

बहुत अधिक सप्लीमेंट लेने से क्या होता है?

विटामिन ई: इस विटामिन को एंटीऑक्सिडेंट माना जाता है, इसलिए इसका नाम दिल के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों में शामिल था, लेकिन कुछ रिसर्च बताती है कि जरूरत से ज्यादा इसका सेवन हार्ट फेलियर और स्ट्रोक का कारण बन सकता है. शरीर में विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए आप बीज, हरी सब्जियां और वनस्पति तेल का सेवन कर सकते हैं.

कैल्शियम: महिलाओं के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी माना जाता है, लेकिन कई अध्ययनों में पाया गया कि कैल्शियम की गोलियां पोस्टमेनोपॉज़ महिलाओं में दिल की बीमारी का खतरा लगभग काफी हद तक बढ़ा सकती हैं.

बीटा कैरोटीन: बीटा कैरोटीन सब्जियों और फलों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं जो लोग स्मोक करते हैं उनके लिए यह सप्लीमेंट हानिकारक साबित हो सकता है और हृदय संबंधी बीमारियों व मौत का खतरा बढ़ा सकता है. सप्लीमेंट की बजाय आप गाजर, पालक, टमाटर, रंग-बिरंगी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

मुलेठी: मुलेठी को पाचन, हार्मोन बैलेंस या प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के नाम पर लिया जाता है, लेकिन इसमें मौजूद ग्लाइसीर्राइज़िन शरीर में सोडियम रोकता है, जिससे ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है. इसलिए हाई बीपी वाले लोगों के लिए यह छिपा हुआ खतरा साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: दांतों का पीलापन कैसे दूर करें, बस इन 4 घरेलू नुस्खों की मदद से मोतियों से चमकेंगे दांत!

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Is Supplement Have Side Effects?, What Are The Side Effects Of Supplemental?vitamin E Capsule Side Effects, Beta Carotene Side Effects, Calcium Jyada Khane Ke Nuksan, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com