- 4 फरवरी को कैंसर अवेयरनेस डे के रूप में मनाया जाता है.
- दाल और फलियां प्रोटीन का अच्छा सोर्स मानी जाती हैं.
- अदरक में कैंसर की कोशिकाओं से लड़ने वाले कुछ खास गुण होते हैं.
World Cancer Day 2022: हर साल 4 फरवरी को कैंसर अवेयरनेस डे के रूप में मनाया जाता है. कैंसर डे मनाने का उद्देश्य जागरूकता फैलाना और इस जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करना है. संयुक्त राष्ट्र-मान्यता प्राप्त दिन का नेतृत्व यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (यूआईसीसी) द्वारा किया जाता है. कैंसर (World Cancer Day) के कई प्रकार हैं जैसे फेफड़े का कैंसर, स्तन, ग्रीवा, सिर और गर्दन और कोलोरेक्टल कैंसर हैं. प्रत्येक प्रकार के कैंसर को समझना जरूरी है कि यह कैसे शरीर को प्रभावित करता है तभी इससे बचाव कर सकते हैं. इस दिन को हर साल अनोखी थीम के साथ मनाया जाता है. कैंसर से बचने और हेल्दी रहने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं.
कैंसर से बचाने में मददगार हैं ये चीजें| Cancer Prevention Foods:
1. लहसुन और प्याज-
लहसुन और प्याज दोनों का इस्तेमाल तड़के के रूप में लगभग हर दिन हर घर में किया जाता है. लहसुन और प्याज में मौजूद सल्फर कंपाउंड बड़ी आंत, स्तन, फेफड़े और प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने में मदद कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

प्रत्येक प्रकार के कैंसर को समझना जरूरी है कि यह कैसे शरीर को प्रभावित करता है तभी इससे बचाव कर सकते हैं.Photo Credit: iStock
2. फलियां और दाल-
कैंसर के खतरे से बचने के लिए अपनी डाइट में दाल और फलियों को शामिल करें. दाल और फलियां प्रोटीन का अच्छा सोर्स मानी जाती हैं. इनमें प्रोटीन के अलावा फाइबर और फोलेट के गुण भी पाए जाते हैं, जो पैनक्रियाज़ के कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं.
3. फूलगोभी और ब्रोकली-
फूलगोभी और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने का काम कर सकती हैं, और ट्यूमर को बढ़ने से रोकती हैं. इनके सेवन से कैंसर से होने वाले खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है.
4. अदरक और हल्दी-
अदरक और हल्दी दो ऐसे हर्ब हैं जिन्हें सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. अदरक में कैंसर की कोशिकाओं से लड़ने वाले कुछ खास गुण होते हैं, तो वहीं हल्दी को कैंसर के लिए सबसे ज्यादा नेचुरली स्ट्रांग औषधि के रूप में जाना जाता है.
Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं