मुंबई का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड वड़ा पाव खाने में बेहद लजीज होता है.
Mumbai Style Vada Pav Recipe: मुंबई का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड वड़ा पाव खाने में बेहद लजीज होता है. महाराष्ट्र के साथ ही अब देश भर में ये डिश बनाई और खाई जाने लगी है. बच्चों हों या बड़े सभी का यह फेवरेट स्नैक है. फेमस शेफ संजीव कपूर से सीख कर आप भी इस स्नैक को आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं.
शेफ संजीव कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर खास वड़ा पाव की रेसिपी साझा की है. संजीव कपूर स्टाइल में वड़ा पाव बनाने के लिए पूरी सामग्री और विधि यहां हम आपको बता रहे हैं.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वड़ा पाव की सामग्री
- 2 टेबल स्पून तेल
- 1/4 टी स्पून हींग
- 1 टी स्पून सरसों के दाने
- 2 टी स्पून सौंफ
- 1 प्याज़
- 2 टी स्पून हरी मिर्च
- अदरक का पेस्ट
- आलू
- 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1 टी स्पून नमक
- 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टी स्पून हरा धनिया
- 2 टी स्पून नींबू का रस
- मसाला पेस्ट बनाने के लिए
- 9-10 लहसुन की कली
- 5 साबुत लाल मिर्च
- 2 टी स्पून सफेद तिल
- 1 कप नारियल, कद्दूकस
- 1 टी स्पून नमक
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टी स्पून इमली
- 1 कप बेसन
- 4 हरी मिर्च
- एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
वड़ा पाव बनाने की विधि
- आलू वड़ा बनाने के लिएएक पैन में तेल गर्म कर लें. अब इसमें इसमें हींग, सरसों के कुछ दाने और सौंफ डाल कर चलाएं.
- प्याज़ और हरी मिर्च डालें, अब लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से चलाते हुए भूनें.
- अब इसमें उबाल कर रखे हुए आलू, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और हरा धनिया डालें.
- इन सब को अच्छे से मिलाएं और अब नींबू का रस डाल कर मिला लें.

मसाला बनाने के लिए:
- एक पैन में थोड़ा सा तेल लें और इसमें लहसुन डालें. अब इसमें साबुत लाल मिर्ची, सफेद तिल और थोड़ा नारियल डालें.
- इसे अच्छे से मिला लें. अब इसमें रोस्टेड मूंगफली डाल कर चलाएं. इसमें इसमें आधे चम्मच के करीब नमक डालें और लाल मिर्च पाउडर भी डालें.
- अब इमली मिला लें और इस सभी सामग्री को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें
- एक बड़ा कटोरा लें और इसमें बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर और सोडा डालें.
- इसमें अब पानी डालकर बेसन का घोल तैयार कर लें.
- पहले से तैयार किए गए आलू मसाला में से छोटे छोटे बॉल्स बना लें.
- तैयार की गई बॉल को बेसन के घोल लपेट कर इसे डीप फ्राई करें.
- 8-10 हरी मिर्च को पैन में फ्राई कर लें.
- पाव लें इसमें हरी चटनी, लाल चटनी और मसाला पेस्ट लगाकर इसके बीच फ्राई किया हुआ पकौड़ा लगाएं.
- वड़ा पाव को हरी मिर्च और चटनी के साथ सर्व करें.
Periods में यौन संबंध ठीक या गलत... एक्सपर्ट से जानें
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Chef Sanjeev Kapoor, Vada Pav Recipe, वड़ा पाव रेसिपी, Mumbai Vada Pav Recipe, Mumbai Style Vada Pav Recipe
