भाई बहन के अटूट रिश्ते के पावन बंधन का त्योहार यानी रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाए जाने की परंपरा है. इस दिन सभी बहनें अपने भाइयों की कलाई पर सुंदर-सुंदर राखियां बांधती हैं और इसके बदले भाइयों से जीवनभर अपनी रक्षा का वचन लेती हैं. आशीर्वाद के साथ ही भाई बहनों को गिफ्ट भी देते हैं. आइए जानते हैं कि इस साल रक्षाबंधन कब है और इसका शुभ मुहूर्त क्या है. इस दिन बनाई जाने वाले खास डिशेज के बारे में भी हम यहां बता रहे हैं.
रक्षाबंधन 2022 की तिथि- Raksha Bandhan 2022 Tithi:
साल 2022 में सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त, गुरुवार को सुबह 10.38 मिनट से शुरू होकर 12 अगस्त शुक्रवार को सुबह 7. 05 मिनट तक रहेगी. इस लिहाज से रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाया जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Munakka Ke Fayde: मोटापा कम करने से लेकर इम्यूनिटी और आयरन को बढ़ाने तक, जानें खाली पेट भीगे मुनक्के खाने के 5 फायदे
भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त- Raksha Bandhan 2022 Subh Muhurat:
रक्षाबंधन का प्रदोष मुहूर्त: रात्रि 08:51 बजे से 09:13 बजे तक
आयुष्मान योग: सुबह से दोपहर 03:32 बजे तक
रक्षाबंधन स्पेशल रेसिपीज- Raksha Bandhan Special Recipes:
1. मखाना खीर
रक्षाबंधन पर अपने प्यारे भाई या फिर बहन के लिए कुछ मीठा बनाने का सोच रहे हैं तो मखाने की खीर ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाना भी काफी आसान है, बस दूध को अच्छे से खौला लें और फिर मखाना डाल कर पकाएं. इसमें चीनी और इलायची डालकर दूध गाढ़ा होने तक पकाएं और फिर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर सर्व करें.
2. सूजी का हलवा
मीठे में सूजी का हलवा बनाना भी काफी बढ़िया ऑप्शन है. पहले भाई का मुंह मीठा कराए और फिर उसकी कलाई पर राखी बांधे. सूजी का हलवा बनाने के लिए कढ़ाई में घी गर्म कर उसमें सूजी डालें और अच्छे से भून लें. अब इसमें चीनी और पानी मिला कर अच्छे से पकाएं. ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें.
Immunity Boosters Food: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल

3. छोले कुलचे
इस लाजवाब रेसिपी को आप रक्षाबंधन पर बना सकते हैं. इसको बनाने के लिए चने, बेकिंग सोडा, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, सौंठ, धनिया पाउडर, अजवाइन पाउडर, दालचीनी पाउडर आदि की आवश्यकता होती है. इन मसालों के साथ छोले तैयार करें और फिर गर्मागर्म कुलचे सेंक कर भाई को सर्व करें.
Herbs For Weight Loss: इन 5 हर्ब को डाइट में शामिल कर बिना जिम जाए भी कर सकते हैं वजन कम, फटाफट नोट करें...
4. दही वड़े
आपका भाई या बहन कुछ चटपटा खाने का शौक रखते हैं तो रक्षाबंधन पर आप उनके लिए दही वड़ा बना सकते हैं. उड़द की दाल को रात भर भिगो कर उसे पीस लें और फिर वड़े तैयार करें. इसमें दही, मीठी-खट्टी चटनी, सेव, नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर सर्व करें.
How To Make Mango Lassi Ice Cream: मैंगो लस्सी आइसक्रीम रेसिपी
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं