- प्याज के छिलकों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं.
- प्याज के छिलके जुकाम जैसे वायरल फ्लू से बचाने में मदद कर सकते हैं.
- इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए प्याज के छिलके से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं.
Onion Peel Tea Health Benefits: प्याज को हर घर में खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए तड़का और सलाद में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, जिन प्याज के छिलकों को हम बेकार समझ कर फेंक देते हैं. दरअसल वो सेहत का खजाना हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. प्याज के छिलकों (Onion Peel Tea) को सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है. प्याज के छिलकों से बनी चाय का सेवन कर शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है. असल में प्याज विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे तत्वों से भरपूर है, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते है. इतना ही नहीं इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो सर्दी-जुकाम जैसे वायरल फ्लू से बचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं प्याज के छिलकों से बनी चाय पीने के फायदे.
प्याज के छिलकों से बनी चाय पीने के फायदेः
1. कोलेस्ट्रॉल-
प्याज के छिलके में मौजूद फ्लेवोनोइड्स हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं. प्याज के छिलके से बनी चाय के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

प्याज के छिलके से बनी चाय के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है.Photo Credit: iStock
2. मोटापा-
अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो प्याज के छिलके से बनी चाय का सेवन कर सकते है. असल में प्याज के छिलके से बनी चाय पीने से कैलोरी को तेजी से कम किया जा सकता है.
3. सर्दी-जुकाम-
प्याज के छिलके में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो सर्दी, खांसी और फ्लू से बचाने में मदद कर सकते हैं. मौसमी संक्रमण से बचने के लिए प्याज के छिलके से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं.
4. इम्यूनिटी-
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए प्याज के छिलके से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं. प्याज के छिलकों में विटामिन सी, शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को तेजी से बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं