- बरसात के मौसम में चटपटी चीजें खाने का मन करता है.
- कॉर्न सूप वजन घटाने में भी मददगार
- गर्मा-गर्म पकौड़े बारिश का मचा दो गुना कर देते हैं.
Monsoon Vegetarian Recipes: बारिश का मौसम बहुत ही सुहावना होता है. इस मौसम में हमें गर्मी से राहत मिलती है. झमाझम बारिश के समय हमें चाट-पकौड़े खाने का मन खूब करता है. यही वो समय होता है जब स्ट्रीट फूड हमें खूब भाते हैं. इस समय खाने-पीने के मामले में हम लापरवाह हो जाते हैं, स्वाद के चक्कर में जुबान पर कंट्रोल नहीं रहता है. नतीजा ये होता है कि वजन भी बढ़ जाता है. ख़ैर चिंता की कोई बात नहीं है, आज हम आपको टॉप 5 ऐसे वेज फूड्स के बारे में बताएंगे जो टेस्टी भी हैं और हेल्दी भी. इनके सेवन से बरसात के मौसम में आप ख़ुद को हेल्दी और फिट रख सकते हैं.
बरसात के मौसम में वजन घटाने में मददगार हैं ये रेसिपीः
1. भुट्टाः
बारिश के समय में अगर आपको कुछ चटपटा खाने का मन हो रहा है तो आप भुट्टा ज़रूर खाएं. ये स्ट्रीट फूड बहुत ही सिंपल और हेल्दी है. इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ही ज्यादा है. टेस्ट के साथ-साथ ये आपकी हेल्थ के लिए बेस्ट भी है. भुट्टे को कद्दूकस कर इसे हींग, नमक, जीरे के साथ तड़का देकर पकाएं और हरी धनिया और खोपरा बुरक कर गरमा-गरम सर्व कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

बारिश के समय में अगर आपको कुछ चटपटा खाने का मन हो रहा है तो आप भुट्टा ज़रूर खाएं.
2. लिट्टी-चोखाः
बरसात के दिन में अगर आप जायकेदार भोजन करना चाहते हैं तो लिट्टी-चोखा से बेहतरीन कोई विकल्प नहीं हो सकता है. लिट्टी चोखा में प्रोटीन, फाइबर की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है. लिट्टी-चोखा एक सुपाच्य भोजन है. बरसात के दिनों में इसकी डिमांड बहुत ही ज्यादा रहती है. इस भोजन से आपको ताकत मिलेगी और आपका वजन भी संतुलित रहेगा. आटे की लिट्टी के अंदर मसालेदार सत्तू भरकर उसे आलू-टमाटर के चोखे के साथ बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है. स्प्राउट्स चाट या सलाद अंकुरित अनाज यानि स्प्राउट्स हमेशा से एक हेल्दी ऑप्शन रहा है. मूंग, चना, मूंगफली, चवला (लोबिया) जैसे मनपसंद स्प्राउट्स में प्याज, टमाटर, धनिया, पुदीना और चाट मसाला डालकर इसे मजेदार और चटपटा बनाया जा सकता है.
3. मुरमुरे वाले फाइबर युक्त स्नैक्सः
बरसात के समय में मुरमुरे या पॉपकॉर्न हमारे शरीर के लिए परफेक्ट ऑप्शन है. ये स्नैक्स फाइबर युक्त होते हैं. टेस्टी होने के साथ-साथ सुपाच्य होते हैं. इसे खाने से हमारे शरीर का वजन भी घटेगा और हमारी सेहत भी बनेगी. मुरमुरे को प्याज, धनिया, पुदीना, हरी मिर्च मिलाकर झाल-मुरी भी बनाई जा सकती है या फिर भेलपुरी बनाकर भी इसका आनंद लिया जा सकता है. बस मुरमुरे बरसात के मौसम में नर्म पड़े उससे पहले ही इस व्यंजन को ट्राई कर सकते हैं.
4. ग्रीन टी/ अदरक वाली चायः
बरसात के मौसम में गर्मा-गर्म चाय पीने की तलब कई बार लगती है. अगर आप भी चाय के शौकीन हैं तो बरसात के मौसम में दूध वाली चाय से बेहतरीन विकल्प ग्रीन टी या अदरक वाली चाय है. अदरक सेहत के लिए बेहतरीन है. इससे हमारा वजन भी कम होता है. चाय में थोड़ी सी मात्रा में चीनी के बजाय गुड़ या शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Asanas for Lungs, Breathing Problem | 5 योगासन जो फेफड़े बनाएंगे मजबूत
सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं