- कटहल के बीज को सेहत के लिहाज से बेहतरीन बताती है.
- कटहल बीज विटामिन बी ग्रुप के विटामिन्स से भरपूर होता है.
- प्रोटीन रिच फूड की तलाश है तो भी ये बेहतरीन विकल्प है.
गर्मियों में मिलने वाला कटहल न ही सिर्फ स्वाद से बल्कि सेहत से भी भरपूर होता है. खास कर कटहल के बीज सेहत का खजाना माने जाते हैं. इन बीजों को खाने से शरीर के साथ ही साथ आपकी स्किन और बाल भी अच्छे रहते हैं. मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर कटहल के बीज को सेहत के लिहाज से बेहतरीन बताती है. रुजुता की टीम की सदस्य गजल करीम ने कटहल के बीजों को खाने का सही तरीका और इससे जुड़े फायदों के बारे में बताया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पोषण से भरपूर कटहल के बीज और इसके फायदे | Wonderful Benefits Of Jackfruit Seeds
गजल करीम ने बताया कि कटहल में काफी सारे पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में उपलब्ध होते हैं. जैसे -
1. कटहल का बीज विटामिन बी ग्रुप के विटामिन्स से भरपूर होता है.
2. साथ ही विटामिन सी, विटामिन ए, थायमिन, राइबोफ्लेविन, जिंक और नियासिन जैसे कई सारे तत्व इसमें मौजूद होते है.
3. कटहल के बीजों को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है.
4. प्रोटीन रिच फूड की तलाश है तो भी ये बेहतरीन विकल्प है.
5. कटहल का बीज शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और बीमारियों का रिस्क भी कम करते हैं.
6. इससे आंत स्वस्थ रहते हैं. साथ ही चेहरे की स्किन और बालों के लिए भी ये बीज बेहद फायदेमंद होते हैं.
अचानक हार्ट अटैक आने पर क्या करना चाहिए? कैसे करें मरीज की देखभाल, पाएं हर सवाल का जवाब
कटहल के बीज को खाने का तरीका | How to Cook Jackfruit Seeds
- गजल बताती हैं कि कटहल के बीजों को खाने से पहले इन्हें साफ करके अच्छे से छील लें और कई सारे बीजों को एक जगह इकट्ठा कर लें.
- इसके बाद आप इसे रोस्ट करके या उबालकर भी खा सकते हैं.
- रोस्ट करने के लिए कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर गर्म करें और फिर दो-तीन बीज डाल कर बारी-बारी रोस्ट करें.
- उबाल कर खाने के लिए पानी गर्म कर उसमें कटहल की बीज डालें, साथ में थोड़ा नमक डाल दें ताकि इसका स्वाद अच्छा लगे.
- ठंडा होने पर छील कर इन्हें खा लें.
VIDEO: इस तरीके से जान सकते हैं कि आपको Prostate Cancer होगा या नहीं! एक्सपर्ट बता रहे हैं पूरी बात
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं