विज्ञापन

केसर, अनार और खुशबूदार मसालों का जादू, दुनिया भर में मशहूर हैं ईरान के ये 7 सबसे स्वादिष्ट व्यंजन

Famous Iranian Dishes: क्या आप जानते हैं ईरान के सबसे पॉपुलर व्यंजन क्या हैं? यहां हम आपको 7 ऐसी ईरानी डिशेज के बारे में बताएंगे जिनको दुनिया भर में पसंद किया जाता है.

केसर, अनार और खुशबूदार मसालों का जादू, दुनिया भर में मशहूर हैं ईरान के ये 7 सबसे स्वादिष्ट व्यंजन
Iranian Cuisine: ईरान का खाना स्वाद के साथ-साथ संस्कृति से भी गहराई से जुड़ा हुआ है.

Iranian Dishes: ईरान सिर्फ अपने प्राचीन इतिहास, शानदार मस्जिदों और खूबसूरत शहरों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अनोखे और सुगंधित खान-पान के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है. ईरानी भोजन को अक्सर पर्शियन क्यूजीन कहा जाता है, जिसकी खास पहचान है केसर की खुशबू, ताजे हर्ब्स, चावल के व्यंजन और धीमी आंच पर पकाए गए स्ट्यू. ईरान का खाना स्वाद के साथ-साथ संस्कृति से भी गहराई से जुड़ा हुआ है. यहां के कई पारंपरिक व्यंजन सदियों पुराने हैं और आज भी परिवारों और त्योहारों में बनाए जाते हैं. आमतौर पर ईरानी भोजन में चावल, मांस, सब्जियां, नट्स और ताजे हर्ब्स का इस्तेमाल खूब किया जाता है, जो इसे स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाता है.   

अगर आप ईरान की यात्रा करते हैं या वहां की संस्कृति को समझना चाहते हैं, तो वहां के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद जरूर लेना चाहिए. आइए जानते हैं ईरान के कुछ सबसे लोकप्रिय और स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में.

ईरान के सबसे लोकप्रिय और स्वादिष्ट व्यंजन | Most Popular and Delicious Dishes of Iran

1. चेलो कबाब (Chelow Kebab)

चेलो कबाब ईरान के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है. यह ग्रिल किए हुए मांस के साथ सुगंधित चावल के साथ परोसा जाता है. आमतौर पर इसे मक्खन, ग्रिल्ड टमाटर और कभी-कभी दही या सलाद के साथ खाया जाता है. यह व्यंजन ईरान के लगभग हर रेस्टोरेंट में मिलता है और इसे वहां के खान-पान का प्रतीक माना जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

2. घोर्मेह सब्जी (Ghormeh Sabzi)

घोर्मेह सब्जी को अक्सर ईरान का राष्ट्रीय व्यंजन कहा जाता है. यह एक स्वादिष्ट हर्ब स्ट्यू होता है, जिसमें पार्सले, धनिया, मेथी जैसी हरी जड़ी-बूटियां, राजमा और मांस मिलाकर धीमी आंच पर पकाया जाता है. इसमें सूखे नींबू (ड्राइड लाइम) डाले जाते हैं, जिससे इसका स्वाद थोड़ा खट्टा और बेहद खास हो जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. फेसेनजन (Fesenjan)

फेसेनजन ईरान का एक बेहद खास और अलग स्वाद वाला व्यंजन है. यह अखरोट और अनार के पेस्ट से बना गाढ़ा स्ट्यू होता है, जिसमें अक्सर चिकन या मीट डाला जाता है. इसका स्वाद मीठा और खट्टा दोनों होता है, जो इसे बाकी व्यंजनों से अलग बनाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

4. जूजे कबाब (Joojeh Kabab)

जूजे कबाब ईरान का लोकप्रिय ग्रिल्ड चिकन व्यंजन है. चिकन को केसर, नींबू और मसालों में मैरिनेट करके कोयले की आंच पर पकाया जाता है. इसे आमतौर पर चावल और सलाद के साथ परोसा जाता है और यह ईरान के स्ट्रीट फूड और रेस्टोरेंट दोनों में बहुत लोकप्रिय है.

Latest and Breaking News on NDTV

5. आबगूश्त (Abgoosht)

आबगूश्त, जिसे दीज़ी भी कहा जाता है, एक पारंपरिक ईरानी स्ट्यू है. इसमें मांस, चने, आलू, टमाटर और मसाले मिलाकर लंबे समय तक पकाया जाता है. इस व्यंजन की खासियत यह है कि खाने से पहले इसके कई हिस्सों को मसलकर एक साथ खाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी गाढ़ा हो जाता है.   

6. जेरेश्क पोलो (Zereshk Polo)

यह एक खास चावल का व्यंजन है जिसमें बारबेरी (खट्टे लाल बेरी) और चिकन मिलाकर बनाया जाता है. बारबेरी के कारण इसमें हल्का खट्टा स्वाद आता है और केसर इसकी खुशबू बढ़ाता है. यह व्यंजन अक्सर खास मौकों और दावतों में बनाया जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

7. आश रेश्ते (Ash Reshteh)

आश रेश्ते एक पारंपरिक ईरानी सूप है जो हर्ब्स, बीन्स और नूडल्स से बनाया जाता है. यह गाढ़ा और पौष्टिक होता है और अक्सर त्योहारों या ठंड के मौसम में खाया जाता है.

ईरान का खाना सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि संस्कृति, इतिहास और परंपरा का भी हिस्सा है. यहां के व्यंजनों में केसर, अनार, मेवे और ताजे हर्ब्स का अनोखा मेल मिलता है, जो हर डिश को खास बना देता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com