गर्मी के दिनों में तपती धूप से राहत पाने के लिए बस कुछ ठंडा-ठंडा पीने या खाने को मन करता है. ऐसे में बचपन वाला बर्फ का गोला भला किसे याद नहीं आता. रंग बिरंगा, खट्टा-मीठा बर्फ का गोला या चुस्की का स्वाद जुबां से उतर भी जाए तो दिल से नहीं उतरता. इसकी एक खासियत और है कि इसे जब भी खाएं मन में बचपन फिर से लौट आता है. सड़क किनारे या दुकानों में मिलने वाला बर्फ का गोला तो आपने खूब खाया होगा, लेकिन आप इसे घर पर भी बना कर तैयार कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको कुछ ट्रिक्स सीखने की जरूरत है. मशहूर शेफ कुणाल कपूर कुछ शानदार ट्रिक्स लेकर आए हैं जिससे घर पर आसानी से बाजार जैसा गोला बनाकर तैयार किया जा सकता है.
शेफ कुणाल की ये ट्रिक आजमाएं | How we can make Gola at home?
कुणाल कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए चुस्की बनाने के लिए बर्फ क्रश करने की ट्रिक शेयर की है. शेफ कुणाल बताते हैं कि बर्फ को क्रश करने के लिए आइस क्यूब्स को डायरेक्टली मिक्सर जार में न डालें, इससे जार की ब्लेड टूट सकती है या फिर मशीन को भी नुकसान पहुंच सकता है. बर्फ को क्रश करने के आइस क्यूब्स को पहले किसी सूती कपड़े के बीच रख कर इन्हें तोड़ लें और इनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. अब इन्हें मिक्सर जार में डाल कर पीस लें तो परफेक्ट क्रश्ड आइस आपको मिल जाएंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस तरह तैयार करें बर्फ का गोला
अब गोला बनाने के लिए इस क्रश्ड आइस को एक छोटे से कांच के ग्लास में डालें और अच्छे से दबा-दबा कर इसे जमाएं. अब इसमें आइसक्रीम वाली स्टिक डाल दें और फिर ऊपर से क्रश्ड आइस डालें और से दबाएं. इस तरह आपका बर्फ का गोला तैयार हो जाएगा. आप स्टिक के साथ गोला निकाल कर इस पर अपने पसंद के मुताबिक फ्लेवर एड कर सकते हैं और ठंडे-ठंडे बर्फ के गोले का मजा ले सकते हैं.
Bad Food For Heart: ये 6 खाने की चीजें बनती हैं दिल की बीमारियों का कारण, Heart Attack से बचने के लिए आज ही छोड़ें
तेजी से घटाना है वजन, सुबह भूलकर भी न करें ये गलतियां | Common Mistakes When Trying to Lose Weight
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं