डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई सटीक इलाज नहीं है. डायबिटीज का असर बड़ों से लेकर बूढ़ों तक देखने को मिलता है. दवाइयों के साथ-साथ एक्सरसाइज और खानपान में कंट्रोल करने से डायबिटीज की बीमारी को नियंत्रण में रखा जा सकता है. ऐसे में ज्यादातर लोग इस बात से कंफ्यूज रहते हैं कि डायबिटीज में क्या खाएं और क्या खाने से बचें. ऐसे में फलों को लेकर भी ये कंफ्यूजन देखने को मिलता है. तो आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका अगर ज्यादा मात्रा में सेवन किया गया तो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. वैसे तो फल सेहत के लिए फायदेमंद ही होते हैं लेकिन ये कुछ ऐसे फल है जिनमें नेचुरल शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और ये डायबिटीज के मरीजों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
डायबिटीज है तो ये फल खाने से परहेज करें-
आम
आम एक ऐसा फल है जो सभी का फेवरेट होता है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए आम बहुत नुकसानदायक हो सकता है. दरअसल आम में करीब 45 ग्राम नेचुरल शुगर की क्वांटिटी पाई जाती है जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है. आम खाने से इंसुलिन बढ़ता है, ऐसे में टाइप 2 शुगर के मरीजों के लिए ज्यादा आम खाना खतरनाक साबित हो सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केला
फाइबर और विटामिन से भरपूर केला खाने से हमारी बॉडी को अच्छी खासी मात्रा में विटामिन सी और फाइबर मिलता है. इसके अलावा केला काफी मीठा होता है क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर.की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है. केला खाने से हमारे ग्लूकोस लेवल में तेजी से वृद्धि हो सकती है. ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को केला खाने से बचना चाहिए.

चेरी
डायबिटीज के मरीजों को चेरी से भी दूरी बना कर रखना चाहिए. दरअसल चेरी में शुगर की क्वांटिटी बहुत ज्यादा पाई जाती है जो ब्लड शुगर लेवल में तेजी से इजाफा करती है. आपको बता दें कि चेरी में लगभग 8 ग्राम शुगर की क्वांटिटी पाई जाती है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए चेरी का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है.
अंगूर
जरूरत से ज्यादा अंगूर का सेवन करना आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है. शायद ये कम ही लोगों को जानकारी होगी कि अंगूर में लगभग 23 ग्राम शुगर की क्वांटिटी पाई जाती है. यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों को अंगूर का सेवन कम या फिर बिल्कुल नहीं करने की सलाह दी जाती है.
लीची
लीची एक ऐसा फल है जो खाने में खट्टा मीठा लगता है लेकिन इसमें शुगर भरपूर होती है. लीची को हाई ब्लड शुगर वाले फ्रूट्स में शामिल किया गया है. लीची आपके ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है और आपकी हेल्थ पर बुरा असर डाल सकती है. यही वजह है कि डायबिटीज के पेशेंट को लीची खाने से परहेज करना चाहिए.
तेजी से घटाना है वजन, सुबह भूलकर भी न करें ये गलतियां | Common Mistakes When Trying to Lose Weight
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं