- भिंडी को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.
- भिंडी की सब्जी की कई वैराइटी हैं.
- भिंडी को डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता है.
Benefits Of Lady Finger-Okra: हरी सब्जियों को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये किसी से भी छिपा नहीं है. गर्मियों के मौसम में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है. इस मौसम में कई ऐसी सब्जियां आती हैं जो स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर हैं और उन्हीं में से एक है भिंडी. भिंडी (Lady Finger Benefits) को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. भिंडी को अंग्रेजी में लेडी फिंगर और ओकरा (Okra) के नाम से भी जाना जाता है. भिंडी में विटामिन्स, मिनरल, फ्लोएट और कैल्शियम सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. भिंडी में पाए जाने वाले तत्व डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
भिंडी खाने के फायदे- Health Benefits Of Eating Lady Finger-Okra IN Summer:
1. डायबिटीज में मददगार-
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है भिंडी का सेवन. भिंडी में पाया जाने वाला यूजेनॉल, डायबिटीज के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है. भिंडी के सेवन से शरीर में शुगर के लेवल को कम किया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. वेट-लॉस में मददगार-
अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो भिंडी खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. भिंडी में एंटी-ओबेसिटी गुण पाया जाता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
3. इम्यूनिटी में मददगार-
मौसमी संक्रमण से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप भिंडी का सेवन कर सकते हैं. भिंडी में पाए जाने वाले गुण इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.
4. पाचन में मददगार-
अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आप भिंडी का सेवन कर सकते हैं. भिंडी में फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो पेट को स्वस्थ रखने और पाचन को बेहतर करने में मदद कर सकता है.
5. आंखों के लिए मददगार-
भिंडी में बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है. गर्मियों में भिंडी का सेवन कर आंखों को हेल्दी रखा जा सकता है.
6. प्रेग्नेंसी में मददगार-
प्रेग्नेंसी में भिंडी का सेवन फायदेमंद हो सकता है. भिंडी में फोलेट की भी मात्रा पाई जाती है. फोलेट एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो भ्रूण के मस्तिष्क के विकास को बढ़ा सकता है.
7. स्किन में मददगार-
भिंडी में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. भिंडी के सेवन से स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है.
How To Lose Weight Fast | Weight Loss Tips | बेस्ट वेट लॉस टिप्स, डाइट प्लान और वेट मैनेजमेंट
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं