Benefits Of Honey In Hindi: शहद को कई बीमारियों से लड़ने में काफी फायदेमंद माना जाता है. शहद को को एक औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. शहद के ज्यादा फायदे उठाने के लिए कई लोग इसे दूसरी चीजों के साथ मिलाकर सेवन करते हैं. जैसे शहद को सुबह खाली पेट गर्म पानी (Honey And Warm Water) में एक चम्मच मिलाकर पीने से वजन को कम करने का नुस्खा बहुत ज्यादा पॉपुलर है. शहद में आयरन, कैल्शियम, फॉस्फेट, सोडियम, क्लोरिन, पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है. शहद में पाए जाने वाले गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए ऐसे ही कॉम्बिनेशन के बारे में आपको बताते हैं जिनका इस्तेमाल कर आप कई लाभ पा सकते हैं.
शहद का सेवन किस तरीके से करना चाहिए? | How Should You Consume Honey
1) अदरक और शहद
अगर आप खांसी या कोल्ड की समस्या हो गई है तो शहद और अदरक का सेवन फायदेमंद हो सकता है. अदरक को शहद के साथ सेवन करने से सर्दी की समस्या में राहत मिल सकती है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2) दालचीनी और शहद
इन दोनों का मिश्रण काफी लोकप्रिय और फायदेमंद माना जाता है. दालचीनी और शहद की चाय का सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. इसके सेवन से इंफेक्शन के अलावा कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल किया जा सकता है.
3. हल्दी और शहद
गले के इंफेक्शन, कोल्ड और मुंह के अल्सर से राहत पाने के लिए आपको शहद में हल्दी मिलाकर इस्तेमाल करना है या फिर छाले वाली जगह पर लगाना है. इससे इंफेक्शन में मदद मिल सकती है.
Quick Breakfast: प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट के लिए मिनटों में बनाएं स्वीट एंड सेवरी फ्रेंच टोस्ट रेसिपी
4. नींबू और शहद
वजन घटाने के लिए सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद का सेवन फायदेमंद माना जाता है. गर्म पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है, जिससे पसीने के जरिए खराब फैट को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं