- स्मूदी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है.
- स्मूदी के सेवन से गर्मी से बचा जा सकता है.
- तरबूज एक मौसमी फल है.
Healthy Fruit Smoothies For Summer: गर्मियों के मौसम में खुद को हेल्दी और तरोताजा रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा हेल्दी ड्रिंक का सेवन करें. इस मौसम में जूस, छाछ, स्मूदी आदि का सेवन किया जा सकता है. अगर आपको भी स्मूदी पसंद हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. आज हम आपको फ्रूट से बनने वाली कुछ हेल्दी और टेस्टी स्मूदी के बारे में बताएंगे, जो चिलचिलाती गर्मी में आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकें. स्मूदी (Smoothies For Summer) को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. अगर आप अपने ब्रेकफास्ट में स्मूदी (Smoothies Recipes) का सेवन करते हैं, तो न केवल दिनभर फ्रेश रखने बल्कि, वजन को भी कम करने में मदद कर सकती हैं. इतना ही स्मूदी में बहुत सारे हेल्दी फ्रूट्स और सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. इन हेल्दी स्मूदी के सेवन से आप इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं. मजबूत इम्यूनिटी आपको कई संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है. तो चलिए देर किस बाते कि जानते हैं स्मूदी बनाने की रेसिपी...
गर्मी में शरीर को हेल्दी और कूल रहने के लिए इन स्मूदी का करें सेवनः
1. मैंगो स्मूदी-
गर्मियों के मौसम में आम खाने के मजे ही कुछ और होते हैं. आम को फलों का राजा कहा जाता है. आम से कई तरह की रेसिपीज और बेहतरीन ड्रिंक्स भी बनाएं जा सकते हैं. आम की स्मूदी को तैयार करने के लिए आपको सिंगल क्रीम, फुल फैट मिल्क, दही, आम का गूदा, कैस्टर शुगर की आवश्कता होती है. इसे बहुत ही कम समय में तैयार किया जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. कुकुंबर-स्पिनैच ड्रिंक-
गर्मी के दिनों में खीरे को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. खीरा-पालक ड्रिंक में विटामिन ए, के, सी, मैग्नीशियम, कैल्शियम, कॉपर और पोटैशियम पाया जाता है. इसे बनाना बहुत आसान है आपको केवल खीरा, केला, अदरक और पालक को 10 मिनट के लिए रेफ्रिजरेट करना है. फिर इन्हें ठंडा ही ग्राइंड कर लें, और नींबू का रस, सेंधा नमक मिलाकर इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं.
3. वॉटरमेलन स्मूदी-
तरबूज में लगभग 85 प्रतिशत पानी पाया जाता है, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है. इसे बनाने के लिए तरबूज के कुछ स्लाइस और पुदीने की पत्तियों के साथ अलसी या कद्दू के बीज भी ग्राइंड कर सकते हैं. फिर ड्रिंक को छानकर इसमें पिंक साल्ट डालकर मजे ले सकते हैं.
पीरियड में यौन संबंध बनाना ठीक या ग़लत... Expert Explain
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं