आजकल घर में सब्जियां, फल और औषधीय पौधे उगाने का चलन बढ़ रहा है. ऐसे में सहजन यानी मोरिंगा का पौधा भी अच्छा विकल्प हो सकता है. इसकी पत्तियों का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों में किया जाता है. अगर आपके पास थोड़ी-सी जगह या बालकनी है तो आप इसे गमले में भी उगा सकते हैं. इसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती, लेकिन सही मिट्टी, पर्याप्त धूप और पानी का ध्यान रखना जरूरी है तो आइए जानते हैं घर पर मोरिंगा का पौधा उगाने का आसान तरीका और इसकी देखभाल से जुड़ी जरूरी बातें.
बीज या कटिंग से उगाएं मोरिंगा
मोरिंगा का पौधा बीज या तने की कटिंग, दोनों से उगाया जा सकता है. शुरुआत कर रहे हैं तो अच्छी गुणवत्ता वाले बीज चुन सकते हैं. बीज खरीदते समय उनकी गुणवत्ता और ताजगी का ध्यान रखें. कटिंग से पौधा लगाने के लिए स्वस्थ तना चुनना जरूरी है.
कैसी होनी चाहिए मिट्टी?
मोरिंगा के पौधे के लिए ऐसी मिट्टी चुनें, जिसमें पानी आसानी से निकल सके. इसके लिए बगीचे की मिट्टी में कंपोस्ट और जरूरत के अनुसार रेत मिलाई जा सकती है. मिट्टी में पानी जमा रहने से जड़ों के सड़ने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए गमले में नीचे जल निकाासी के छेद जरूर होने चाहिए.
ये भी पढ़ें - होंठ बार-बार फट जाते हैं तो क्या करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताया होंठों को हमेशा सॉफ्ट रखने का असरदार तरीका
गमले में कैसे लगाएं बीज
अगर आप मोरिंगा को गमले में उगा रहे हैं तो ऐसा गमला चुनें जिसमें जड़ों को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह मिले. मिट्टी में करीब 2 से 3 सेंटीमीटर गहराई पर बीज बोएं और हल्काा पानी दें. गमले को ऐसी जगह रखें, जहां पर्याप्त धूप आती हो। मिट्टी में नमी बनाए रखें लेकिन उसे जरूरत से ज्यादाा गीला न करें.
पौधे को कितनी धूप और पानी चाहिए
मोरिंगा को अच्छी धूप पसंद है. इसे रोजाना करीब 6 से 8 घंटे धूप मिलने वाली जगह पर रखना बेहतर रहता है. पानी देने से पहले मिट्टी की ऊपरी सतह जांच लें. अगर मिट्टी में नमी है तो तुरंत पाानी देने की जरूरत नहीं है. मौसम और गमले के आकार के हिसाब से पानी की जरूरत बदलल सकती है.
कितने दिनों में तैयार होता है पौधा
मोरिंगा के बीज आमतौर पर एक से दो सप्ताह में अंकुरित हो सकते हैं. इसके बाद पौधा तेजी से बढ़ सकता है. समय-समय पर हल्की छंटाई करने से उसकी शाखाओं को बढ़ने में मदद मिल सकती है. पौधे को ठंड और तेज हवा से बचाना भी जरूरी है.
इन बातों का रखें ध्यान
मोरिंगा के पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां पानी जमा न हो. समय-समय पर मिट्टी की गुड़ाई करें और पौधे में कीड़े दिखाई देने पर उनकी पहचान के अनुसार उचित उपाय अपनाएं. नीम आधारित स्प्रे इस्तेमाल करते समय उत्पाद के निर्देशों का पालन करें. इस तरह सही देखभाल के साथ आप घर पर मोरिंगा का पौधा उगा सकते हैं और जरूरत के अनुसार इसकी ताजी पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें - गमले में आंवला कैसे उगाएं? बीज से पौधा तैयार करने और लगाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं