- चिरौंजी के दाने छोटे-छोटे दाल की तरह होते हैं.
- चिरौंजी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं.
- चिरौंजी को पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है.
Health Benefits Of Chironji: सूखे मेवे का नाम लेते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले काजू, बादाम, किशमिश आदि का ख्याल आता है. लेकिन आज हम एक ऐसे सूखे मेवे के बारे में बात कर रहे हैं जो स्वाद और सेहत के गुणों से भरपूर है, और वो है चिरौंजी. इसका इस्तेमाल हम कई मीठे व्यंजनों में करते हैं. चिरौंजी के दाने छोटे-छोटे दाल की तरह होते हैं. चिरौंजी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. आपको बता दें कि चिरौंजी में प्रोटीन, विटामिन सी और बी भी पर्याप्त मात्रा में होता है. वहीं इससे निर्मित तेल में अमीनो एसिड और स्टीएरिक एसिड भी पाया जाता है. चिरौंजी को पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इतना ही नहीं इसको सुंदरता बढ़ाने के लिए खूब इस्तेमाल किया जाता है. चिरौंजी को डाइट में शामिल कर कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं. तो चलिए हम आपको चिरौंजी से होने वाले फायदे बताते हैं.
चिरौंजी खाने के फायदेः (Chironji Khane Ke Fayde)
1. सर्दी-जुकामः
अगर आपको सर्दी-जुकाम की समस्या है तो आप चिरौंजी का सेवन कर सकते हैं. सर्दी-जुकाम की शिकायत होने पर चिरौंजी को दूध में पका कर सेवन करने से सर्दी की समस्या से राहत मिल सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

अगर आपको सर्दी-जुकाम की समस्या है तो आप चिरौंजी का सेवन कर सकते हैं.
2. सिरदर्दः
जिन लोगों को सिरदर्द की शिकायत रहती है उनके लिए चिरौंजी का सेवन फायदेमंद हो सकता है. चिरौंजी को पीसकर माथे में लगाने से या दूध में घोलकर पीने से सिरदर्द की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.
3. पाचनः
चिरौंजी को पाचन के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. चिरौंजी को आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. चिरौंजी के तेल में खिचड़ी, दलिया आदि बना कर खा सकते हैं. या सूखे मेवे की तरह भी सूखा खा सकते हैं.
4. एनर्जीः
एनर्जी की कमी करते हैं महसूस तो चिरौंजी को दूध के साथ लें. चिरौंजी कमजोरी दूर करने में मददगार हो सकती है. चिरौंजी में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देने का काम कर सकते हैं.
5. स्किनः
चिरौंजी को स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है. चिरौंजी में पाए जाने वाले गुण कील-मुंहासे की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं. इसे आप पेस्ट की तरह चेहरे पर लगा सकते हैं. या फिर दूध के साथ इसका सेवन कर सकते हैं.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं