विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2022

Egg Recipes For Breakfast: पोषण से भरपूर ब्रेकफास्ट के लिए अंडे को ऐसे करें नाश्ते में शामिल

Quick Egg Recipes For Breakfast: सुबह ब्रेकफास्ट में ऐसा क्या बनाया और खाया जाए, जो स्वाद और सेहत दोनों को बैलेंस करें, ये सवाल अक्सर कई लोगों को परेशान करता है. तो अगर आप भी ऐसा ब्रेकफास्ट करना चाहते हैं जो हेल्दी भी हो और टेस्टी तो अंडे आपके बड़े काम आ सकते हैं.

Egg Recipes For Breakfast: पोषण से भरपूर ब्रेकफास्ट के लिए अंडे को ऐसे करें नाश्ते में शामिल
Eggs For Breakfsat: अंडे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.
  • हेल्दी नाश्ते के तौर पर आप उबले अंडे का सेवन कर सकते हैं.
  • अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है.
  • अंडे को किसी भी समय खा सकते हैं.

Egg Recipes For Breakfast: सुबह ब्रेकफास्ट में ऐसा क्या बनाया और खाया जाए, जो स्वाद और सेहत दोनों को बैलेंस करें, ये सवाल अक्सर कई लोगों को परेशान करता है. असल में सुबह इतना समय नहीं होता कि ऐसा नाश्ता (Eggs For Breakfsat) बना सके जो टाइम लेने वाला है. हर किसी को क्विक, टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट की तलाश होती है. तो अगर आप भी ऐसा ब्रेकफास्ट करना चाहते हैं जो हेल्दी भी हो और टेस्टी तो अंडे (Eggs Recipes) आपके बड़े काम आ सकते हैं. अंडे से न सिर्फ कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं बल्कि, अंडे सेहत के लिए भी काफी गुणकारी माने जाते हैं. अंडे में पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन, विटामिन बी12, बायोटिन, रिबोफ्लाविन, थियामिन, सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं अंडे को डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं.

क्विक और हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए ऐसे करें अंडे का सेवनः

1. उबला अंडा-

अगर आपके पास सुबह ज्यादा समय नहीं होता और आप कुछ क्विक और हेल्दी खाना चाहते हैं, जो आपको दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद कर सके, तो आप सुबह ब्रेकफास्ट में उबले अंडे का सेवन कर सकते हैं.

6qiocsi

2. ऑमलेट-

ऑमलेट ब्रेकफास्ट में सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाने वाला नाश्ता है. क्योंकि इसे बनाना बहुत ही आसान है. आप ऑमलेट को और हेल्दी बनाने के लिए इसमें सब्जियों को शामिल कर सकते हैं.

3. अंडे का सलाद-

सलाद को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. आप सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट में अंडे के सलाद का सेवन कर सकते हैं. इसमें खीरा, केल, ब्रोकली जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं. 

4. अंडा सैंडविच-

ब्रेकफास्ट में सैंडविच को खूब पसंद किया जाता है. क्योंकि इसे बनाना बहुत ही आसान है. लेकिन अगर आप अपनी सैंडविच को और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इसमें सब्जियों के साथ उबले अंडे के स्लाइस को एड कर सकते हैं. 

Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्‍टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Egg Recipes For Breakfast, Egg For Breakfast, Quick Egg Recipes, Healthy Egg Recipes For Breakfast, Healthy Breakfast Idea, How To Include Egg In Breakfast, Boiled Egg For Breakfast, Egg Omelette Recipe, Egg Salad For Breakfast, Nutritious Breakfast, Eggs Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com