विज्ञापन
This Article is From May 04, 2022

नींबू पानी या नारियल पानी सेहत के लिए कौन सा ड्रिंक है ज्यादा बेहतर, यहां जानें

Summer Drinks: गर्मियों के मौसम में हम सभी ज्यादा से ज्यादा पानी और नींबू पानी जैसे लिक्विड का इस्तेमाल करते हैं. क्योंकि पानी की कमी से शरीर को कई समस्याएं हो सकती हैं. और उन सब ड्रिंक्स में से नींबू पानी और नारियल पानी पीने की सबसे ज्यादा सलाह दी जाती है.

नींबू पानी या नारियल पानी सेहत के लिए कौन सा ड्रिंक है ज्यादा बेहतर, यहां जानें
Summer Drinks: नींबू पानी और नारियल पानी पीने की सबसे ज्यादा सलाह दी जाती है.

Best Summer Drinks: गर्मियों के मौसम में हम सभी ज्यादा से ज्यादा पानी और नींबू पानी जैसे लिक्विड का इस्तेमाल करते हैं. क्योंकि पानी की कमी से शरीर को कई समस्याएं हो सकती हैं. और उन सब ड्रिंक्स में से नींबू पानी और नारियल पानी पीने की सबसे ज्यादा सलाह दी जाती है. ये दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. इन ड्रिंक्स (Summer Drinks) का सेवन कर थकान और कमजोरी को तुरंत भगाने में मदद मिल सकती है. इन्हें पीने से एनर्जी तो मिलती ही है साथ ही बॉडी हाईड्रेट बनी रहती है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और हम कई समस्याओं से बचे रहते हैं. लेकिन एक सवाल जो कई लोगों के ज़हन में रहता है कि इनमें से कौन से ड्रिंक का सेवन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है. अगर आप भी ऐसे ही सवाल के जवाब की तलाश कर रहे हैं तो यहां जानें इन दोनों ड्रिंक में कौन सा है बेहतर. 

नारियल पानी के फायदे- Health Benefits Of Coconut Water:

नारियल में पोटैशियम, विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, आयरन और सोडियम भरपूर मात्रा में होता है. नारियल पानी सेहत के साथ स्किन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. नारियल पानी के सेवन से गर्मी से बचा जा सकता है. लेकिन अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको नारियल पानी का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होती हैं जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है.

1j73l8t8

नारियल पानी के सेवन से गर्मी से बचा जा सकता Photo Credit: iStock

नींबू पानी के फायदे- Health Benefits Of Lemon Water Drinks:

नींबू में आयरन, विटामिन-बी, विटामिन-सी, पोटैशियम, फाइबर और एंटी डायबिटीज, एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषत तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. सुबह खाली पेट नींबू पानी के सेवन से मोटापे को कम करने में मदद मिल सकती है. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं. इतना ही नहीं इससे इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाया जा सकता है. लेकिन नींबू पानी का जरूरत से ज्यादा सेवन हड्डियों को कमजोर बना सकते है.

How to Reverse Diabetes Naturally | कैसे करें डायबिटीज को रिवर्स, जानें एक्सपर्ट से

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

लेखक के बारे में
img
Aradhana Singh
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Summer Drinks, Summer Drinks For Diabetes, Summer Drinks For Immunity, Summer Drinks Recipes, Summer Drinks For Weight Loss, Best Summer Drinks, Which Drinks Is Better For Health, Lemon Water Benefits, Benefits Of Lemon Drinks In Summer, Coconut Water Good For Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com