विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2021

Benefits Of Pear Fruit: नाशपाती खाने के 6 गजब के फायदे

Benefits Of Eating Pear Fruit: नाशपाती एक मौसमी फल है. इसका वैज्ञानिक नाम पायरस है और इंग्लिश में इसे पीयर फ्रूट कहते हैं. नाशपाती को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है.

Benefits Of Pear Fruit: नाशपाती खाने के 6 गजब के फायदे
Benefits Of Pear Fruit: शरीर में एनर्जी की कमी करते हैं महसूस तो आप नाशपाती का सेवन करें.
  • आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है नाशपाती.
  • नाशपाती में कैलोरी की मात्रा भी काफी कम पाई जाती है.
  • नाशपाती कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है.

Benefits Of Eating Pear Fruit:  नाशपाती एक मौसमी फल है. इसका वैज्ञानिक नाम पायरस है और इंग्लिश में इसे पीयर कहते हैं. नाशपाती को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. असल में आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है नाशपाती. आपको बता दें कि नाशपाती में विटामिन सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, के, खनिज, पोटेशियम, फेनोलिक यौगिक, फोलेट, फाइबर, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, के साथ ही साथ कार्बनिक यौगिक भी पाए जाते हैं. इतना ही नहीं इसमें फाइबर की अधिकांश मात्रा पेक्टिन के रूप में होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय रोग के जोखिम से बचाने में मददगार हो सकती है. नाशपाती में कैलोरी की मात्रा भी काफी कम पाई जाती है जो वजन को कम करने में मदद कर सकती है, तो चलिए आज हम आपको नाशपाती खाने के फायदे बताते हैं.

नाशपाती खाने के फायदेः (Nashpati Khane Ke Fayde)

1. हड्डियों के लिएः

नाशपाती को हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसे कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए नाशपाती का सेवन कर सकते हैं.

hkg0hj7o

नाशपाती को हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.  Photo Credit: iStock

2. एनीमिया के लिएः

नाशपाती को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है. जिन लोगों में हीमोग्लोबिन की कमी है उन्हें नाशपाती का सेवन करना चाहिए. ये एनीमिया की कमी को पूरा करने में मदद कर सकती है.

3. एनर्जी के लिएः

शरीर में एनर्जी की कमी करते हैं महसूस तो आप नाशपाती का सेवन करें. नाशपाती में पाए जाने वाले पोषक तत्व एनर्जी को बूस्ट करने में मददगार माने जाते हैं इतना ही नहीं ये त्वचा को भी स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं.

4. मोटापा के लिएः

मोटापा आज के समय की एक गंभीर समस्या में से एक है. बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो नाशपाती को डाइट में शामिल करें. नाशपाती में पाए जाने वाले तत्व वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.

5. पाचन के लिएः

नाशपाती को फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है. नाशपाती के सेवन से पाचन तंत्र को बेहतर बनाया जा सकता है. जो लोग पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं उनके लिए नाशपाती का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है.

6. डायबिटीज के लिएः

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है नाशपाती का सेवन. नाशपाती में फाइबर और एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होता है, जो डायबिटीज की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है.

रोजाना बस 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज, होंगे गजब के फायदे

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pear Benefits, Pear For Diabetes, Pear Foe Digestion, Pear Health Benefits, Pear Nutritional Value, Pear Salad, Pear Fruit, Pear Juice, Pear Desserts, Benefits Of Eating Pear Fruit Hindi, Pear Fruit Benefits, Nashpati Khane Ke Fayde, Nashpati Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com