विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2025

ब्लड शुगर लेवल को नहीं बढ़ने देते ये 5 फल, डायबिटीज वालों के लिए औषधि जितने असरदार?

Best Fruits For Diabetics: इन 5 फलों को अपनी डाइट में शामिल करके आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं और हेल्दी लाइफ जी सकते हैं. यहां पढ़ें डायबिटीज फ्रेंडली फलों की लिस्ट.

ब्लड शुगर लेवल को नहीं बढ़ने देते ये 5 फल, डायबिटीज वालों के लिए औषधि जितने असरदार?
Best Fruits For Diabetics: ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस रखना बेहद जरूरी है.

Blood Sugar Control Fruits: डायबिटीज आजकल एक आम स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है और इसे कंट्रोल रखना किसी चुनौती से कम नहीं है. खासकर जब खाने पीने की बात आती है तो खुद पर काबू रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए लो जीआई वाली चीजें खानी होती हैं. ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसका असर दिल, किडनी और अन्य अंगों पर पड़ता है. हालांकि, सही खानपान और लाइफस्टाइल अपनाकर इसे कंट्रोल किया जा सकता है. कुछ ऐसे फल भी हैं जो डायबिटीज में बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं. यहां हम बात करेंगे 5 ऐसे फलों की, जो न केवल स्वादिष्ट हैं बल्कि ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल रख सकते हैं.

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने वाले फल | Fruits That Control Blood Sugar Level

1. जामुन

जामुन को डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान माना जाता है. इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ने देता. जामुन के बीजों में भी ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले गुण होते हैं. जामुन को सीधे खा सकते हैं या इसके बीजों को सुखाकर पाउडर बनाकर पानी के साथ ले सकते हैं.

2. सेब

सेब में फाइबर और पेक्टिन नामक तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. यह शरीर में इंसुलिन की फंक्शनिंग को भी बढ़ावा देता है. एक मध्यम आकार का सेब स्नैक के तौर पर खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सुबह पानी में 2 हरी इलायची उबालकर पीने से हो सकते हैं ये चमत्कारिक फायदे, इन रोगों से मिल सकती है राहत

3. नाशपाती

नाशपाती में हाई फाइबर और विटामिन्स होते हैं, जो पाचन को धीमा करके ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करते हैं. इसे सलाद में डालकर या सीधा खाने से फायदा हो सकता है.

4. काला अंगूर

काले अंगूर एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं और इनमें प्राकृतिक शुगर कम मात्रा में होती है. यह ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के साथ-साथ दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है. 10-12 काले अंगूर दिन में कभी भी खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: शरीर में कैल्शियम की कमी होने के बाद दिखते हैं ये 5 लक्षण, कहीं आप तो नहीं कर रहे इनको नजरअंदाज

5. पपीता

पपीता एक ऐसा फल है, जिसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है. यह ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है. साथ ही यह पाचन को भी बेहतर बनाता है. नाश्ते में पपीते के टुकड़े खा सकते हैं या स्मूदी बनाकर ले सकते हैं.

डायबिटीज मरीजों के लिए कुछ अन्य टिप्स:

  • बैलेंस डाइट लें: फलों के साथ-साथ कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स को प्राथमिकता दें.
  • रेगुलर एक्सरसाइज करें: रोजाना 30 मिनट तक वॉकिंग या योग करना फायदेमंद है.
  • ब्लड शुगर लेवल चेक करते रहें: नियमित जांच से आपको अपनी हेल्थ पर नजर रखने में मदद मिलेगी.
  • पर्याप्त पानी पिएं: यह मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखता है.

Yoga For Concentration: बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने वाले 5 बेहतरीन योग | Watch Video

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fruits For Diabetes, Best Fruits For Diabetics, Blood Sugar Control Fruits, Diabetes-friendly Fruits, Low Glycemic Index Fruits, Fruits To Avoid Blood Sugar Spike, Natural Remedies For Diabetes, Fruits That Reduce Blood Sugar Levels, Diabetes Diet Plan, Glycemic Index And Fruits, Healthy Snacks For Diabetics, Jamun Benefits For Diabetes, Low-sugar Fruits For Diabetes, Apple Benefits For Blood Sugar, Papaya For Diabetics, Grapes And Diabetes Management, Pears For Blood Sugar Control, Which Fruits To Eat In Diabetes, How To Ma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com