विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2021

Moong Dal For Immunity: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए रोज खाएं मूंग दाल, ये हैं अन्य लाभ

Benefits Of Eating Moong Dal: दालों को स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. हर दाल के अपने पौष्टिक गुण होते हैं जो सेहत के लिए बेहद गुणकारी माने जाते हैं. मूंग दाल को इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना जाता है.

Moong Dal For Immunity: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए रोज खाएं मूंग दाल, ये हैं अन्य लाभ
Moong Dal Benefits: मूंग दाल खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है.
  • मूंग दाल को इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना जाता है.
  • मूंग की दाल में एंटी-माइक्रोबियल गुण होता है.
  • मूंग दाल में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है.

Benefits Of Eating Moong Dal:   दालों को स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. हर दाल के अपने पौष्टिक गुण होते हैं जो सेहत के लिए बेहद गुणकारी माने जाते हैं. मूंग दाल खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है. असल में मूंग में कॉपर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन, विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी -6, नियासिन, थायमिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. मूंग दाल को इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना जाता है. शरीर को सेहतमंद रखने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई मौसमी संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है.

मूंग दाल खाने के फायदेः (Moong Dal Khane Ke Fayde)

1. इम्यूनिटीः

मूंग की दाल में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफलामेट्री गुण होते हैं, जो शरीर की इम्‍यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. मूंग की दाल को आप खिचड़ी और दाल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.

jtuhl2q8

मूंग की दाल को आप खिचड़ी और दाल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं Photo Credit: iStock

2. प्रोटीन की कमीः

मूंग की दाल में मैग्‍नीशियम, कॉपर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन, विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, और प्रोटीन होता है. जो शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने में मदद कर सकते हैं.

3. वजन घटानेः

वजन कम करने की सोच रहे हैं तो आप अपनी डाइट में मूंग दाल को शामिल करें, मूंग दाल में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है. जिससे वजन को कंट्रोल रखा जा सकता है. 

4. पाचनः

मूंग की दाल को पाचन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. क्योंकि ये आसानी से पच जाती है. पाचन क्रिया को बेहतर रखने के लिए आप मूंग दाल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. मूंग दाल से पेट की गर्मी को भी दूर किया जा सकता है. 

5. स्किनः

मूंग दाल में मौजूद एंटीआक्सीडेंट्स कैंसर को बढ़ावा देने वाले फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं. जिसके कारण स्किन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे से बचा जा सकता है. 

6. डायबिटीजः

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है मूंग दाल. आपको बता दें कि मूंग की दाल और स्‍प्राउट में ग्‍लूकोज लेवल बहुत कम होता है जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.

100 से ज्यादा तरह का होता है कैंसर का ये टाइप, डॉक्टर्स के लिए भी समझना है मुश्किल, जानें किसे और क्यों होता है....

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moong Dal Benefits, Moong Dal Benefits And Side Effects, Moong Dal Dishes, Moong Dal Diet For Weight Loss, Moong Dal, Moong Dal Recipe, Moong Dal Health Benefits, Moong Dal For Health Hindi, Moong Dal For Immunity, Moong Dal For Weight Loss, Moong Dal For Diabetes, Moong Dal Khane Ke Fayde, Moong Dal For Meal, Moong Dal For Healthy Diet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com