- करण जौहर ने रखी 45वें जन्मदिन की पार्टी.
- पार्टी में पहुंचे शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार.
- ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा भी आईं नजर.
नई दिल्ली:
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर 45 साल के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर गुरुवार रात मुंबई में आयोजित एक पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे शामिल हुए. शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा जैसे सितारे करण के मेहमान बने. शाहरुख खान यहां बेटे आर्यन खान के साथ देखे गए. पार्टी की एक इनसाइड फोटो वारयल हो रही है, जिसमें शाहरुख और आर्यन बी-टाउन की एक पॉपुलर स्टार डॉटर के साथ दिखाई दे रहे हैं. ये कोई और नहीं बल्कि सैफ अली खान और उनकी एक्स-वाइफ अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान हैं.
तस्वीर में सारा व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. वहीं, शाहरुख और आर्यन कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं.
वहीं फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इस पार्टी की तीन फोटोज शेयर की हैं. एक खास फोटो में वे अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ नजर आ रहे हैं. बता दें, पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में अनुष्का और ऐश्वर्या एक साथ नजर आ चुकी हैं. मनीष द्वारा शेयर की गई एक अन्य फोटो में वे बर्थडे बॉय करण जौहर के साथ दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी में श्वेता बच्चन, करण जौहर, निरंजन अय्यर, हीरू जौहर और काजल आनंद हैं.
टीवी सीरियल क्वीन एकता कपूर इस पार्टी में वरुण धवन और अर्जुन कपूर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखीं. इन दोनों को एकता ने अपना हाफ बॉयफ्रेंड बताया. देखें पार्टी की अन्य तस्वीरें.
गौरतलब है कि, करण जौहर का जन्म 25 मई, 1972 को मुंबई में हुआ था. वे मशहूर फिल्ममेकर यश जौहर और हीरू जौहर के इकलौते बेटे हैं. 45 साल के हो चुके करण फिल्मी दुनिया में बतौर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, होस्ट, जज मशहूर हुए हैं. फिल्ममेकिंग के अलावा वे एक्टिंग की फील्ड में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं और फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में एक्टिंग करते नजर आए. करण ने शादी नहीं की है और इसी साल सेरोगेसी के जरिए वह दो बच्चों (बेटा यश और बेटी रुही) के पिता बने हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Karan Johar, Karan Johar Birthday, Shah Rukh Khan, Aryan Khan, Sara Ali Khan, Aishwarya Rai, Anushka Sharma, Tabu, Karan Johar 45th Birthday Party