विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2017

'पार्टिशन: 1947' का ट्रेलर रिलीज, हुमा कुरैशी के प्‍यार को झेलना होगा 'विभाजन' का दर्द

इस ढाई मिनट के ट्रेलर में भारत के आखिरी वायसरॉय, लॉर्ड माउंटबेटन के समय की कहानी दिखाई गई हैं, जिन्‍हें ब्रिटिश के गुलाम भारत को आदाज भारत में बदलना था.

'पार्टिशन: 1947' का ट्रेलर रिलीज, हुमा कुरैशी के प्‍यार को झेलना होगा 'विभाजन' का दर्द
फिल्‍म 'पार्टिशन: 1947' का पोस्‍टर.
  • निर्देशन गुरिंदर चढ्ढा की फिल्‍म 'पार्टिशन: 1947' का ट्रेलर हुआ रिलीज
  • दिवंगत अभिनेता ओम पुरी भी आ रहे हैं नजर
  • बर्लिन इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल में 'वायररॉय हाउस' के नाम से प्रदर्शित
नई दिल्‍ली: हुमा कुरैशी की आने वाली फिल्‍म 'पार्टिशन: 1947' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और अब तक चर्चाओं से दूर इस फिल्‍म के ट्रेलर ने आते ही लोगों के दिलों में बैचेनी पैदा कर दी है. रिलीज होते ही फिल्‍म का यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस ढाई मिनट के ट्रेलर में भारत के आखिरी वायसरॉय, लॉर्ड माउंटबेटन के समय की कहानी दिखाई गई हैं, जिन्‍हें ब्रिटिश के गुलाम भारत को आदाज भारत में बदलना था. माउंटबेटन को कैसे भारत में हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच के टकराव को झेलना होता है और कैसे एक भारत को दो देशों में बांट दिया जाता है. इस फिल्‍म में हुमा कुरैशी एक मुस्लिम महिला, आलिया का किरदार निभा रही हैं. वह एक ऐसे हिंदू शख्‍स से प्‍यार कर लेती है जो वायररॉय ऑफिस में काम करता है. बाद में इन दोनों को देश के विभाजन के चलते अलग होना पड़ता है.

'पार्टिशन: 1947' दरअसल विभाजन के दौरान वायररॉय हाउस के भीतर होने वाली घटनाओं पर आ‍धारित फिल्‍म है. इस फिल्‍म का निर्देशन गुरिंदर चढ्ढा ने किया है. पहले यह फिल्‍म 'वायसरॉय हाउस' के नाम से रिलीज होने वाली थी. यह फिल्‍म दिवंगत भारतीय अभिनेता ओम पुरी की आखिरी फिल्‍मों में से एक है. इस फिल्‍म में ओम पुरी अ‍हम किरदार में नजर आने वाले हैं.

यहां देखें इस फिल्‍म का ट्रेलर -



हुमा कुरैशी ने इस फिल्‍म का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
 

'पार्टिशन: 1947' हुमा कुरैशी की पहली अंतररार्ष्‍टीय फिल्‍म है. य‍ह फिल्‍म 67वें बर्लिन अंतररार्ष्‍टीय फिल्‍म फेस्टिवल में 'वायररॉय हाउस' के नाम से दिखाई जा चुकी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Huma Qureshi, Partition: 1947, Partition Museum, Om Puri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com