विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2013

गोरी तेरे प्यार में : छू नहीं पाती कहानी

गोरी तेरे प्यार में : छू नहीं पाती कहानी
मुंबई:

इस शुक्रवार रिलीज़ हुई फ़िल्मों में से एक है 'गोरी तेरे प्यार में'। फ़िल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं इमरान ख़ान, करीना कपूर, श्रद्धा कपूर और अनुपम खेर ने।

यह कहानी है श्रीराम यानी इमरान ख़ान की जो फ़िल्म में एक बिंदास, मस्त मौला किरदार निभा रहे हैं। इमरान का किरदार फ़िल्म में अपनी मस्ती के चलते सारी ज़िम्मेदारियों को दरकिनार कर देता है। श्रीराम से उनका परिवार इस बात से ख़फ़ा रहता है और जल्द ही उनकी शादी करने का फ़ैसला करता है। श्रीराम की शादी तय होती है वसुधा यानी श्रद्धा कपूर से पर श्रीराम का एक अतीत है ..और ये अतीत हैं दिया यानी करीना कपूर। तो लगभग ये कहानी है ’गोरी तेरे प्यार में’ की… पूरी कहानी जानने के लिए आपको फ़िल्म देखनी पड़ेगी।

सबसे पहली बात फ़िल्म की कहानी में कोई नयापन नहीं है। ऐसी कहानियां हम बहुत बार देख चुके हैं। स्क्रिप्ट में भी दम नहीं है। पता नहीं डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने फ़िल्म की लाइटिंग के लिए अलग सुर क्यों पकड़ा। न ही ये ग्लौसी लगती है न ही हक़ीकत के करीब। न जाने यह सिनेमेटोग्राफ़र का अपना फ़ैसला था या फिर डायरेक्टर ने उन्हें मजबूर किया।

करीना कपूर हमेशा की तरह अच्छी हैं। इमरान ख़ान की अच्छी कोशिश तो है पर लगता है कि यह रोल रणबीर कपूर के लिए बना था। ’चिंगम चबा के’ गाना ठीक है। फ़िल्म चलती रही ..मैं देखता रहा पर कहानी मुझे छू नहीं पाई। कुल मिलाकर ’गोरी तेरे प्यार में’ एक बिलो−एवरेज फ़िल्म है। मेरी तरफ़ से इसे 2 स्टार्स।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गोरी तेरे प्यार में, इमरान खान, करीना कपूर, फिल्म समीक्षा, फिल्म रिव्यू, Gori Tere Pyar Mein, Imran Khan, Kareena Kapoor, Film Review