देशभर में आज महाशिवरात्रि की धूम है. पूजा अर्चना के लिए तड़के से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई है. मंदिरों में हर-हर महादेव की जय-जयकार गूंज रही है. काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त वाराणसी पहुंच रहे हैं. इस बीच बड़ी खबर यह है कि संयुक्त किसान मोर्चा रविवार को देशभर में भारत-US ट्रेड डील के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा. ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में आज कोलंबो में इंडिया VS पाकिस्तान का मैच होने जा रहा है. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी आज विशाखापत्तनम का दौरा करेंगे.
ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में 17 फरवरी को तारिक रहमान का शपथ ग्रहण, PM मोदी समेत इन 13 देशों को भेजा न्योता
ये भी पढ़ें- आंख के इलाज के लिए जेल से अस्पताल में शिफ्ट किए जाएंगे इमरान खान, गई 85% रोशनी
LIVE UPDATES...
उज्जैन के महाकाल मंदिर में भक्तों की भीड़
महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे हैं.
#WATCH मध्य प्रदेश | महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पूजा-अर्चना के लिए लाइन में लगे हुए हैं। pic.twitter.com/40q0eziGFy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2026
दिल्ली: चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना
महाशिवरात्रि के मौके पर दिल्ली के चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की.
#WATCH दिल्ली | महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/EQ424FpxMD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2026
पणजी में गोवा कार्निवल 2026 को हरी झंडी
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पणजी में गोवा कार्निवल 2026 को हरी झंडी दिखाई.
#WATCH गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पणजी में गोवा कार्निवल 2026 को हरी झंडी दिखाई। (14.02) pic.twitter.com/6F2S0Qet66
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2026
पुरी 17,000 रुद्राक्षों से बनी शिवलिंग रेत कलाकृति
ओडिशा के पुरी में रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने महाशिवरात्रि के अवसर पर 17,000 रुद्राक्षों से शिवलिंग रेत कलाकृति तैयार की.
#WATCH पुरी(ओडिशा): रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने महाशिवरात्रि के अवसर पर 17,000 रुद्राक्षों से शिवलिंग रेत कलाकृति तैयार की। pic.twitter.com/05MScXBfue
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2026
इंदौर के मुराई मोहल्ला में मकान गिरा
इंदौर के मुराई मोहल्ला इलाके में एक मकान गिर गया है. एडिशनल DCP (ज़ोन 3) राम स्नेही मिश्रा ने कहा कि मुराई मोहल्ला में एक पुराना मकान गिर गया.एक और घर भी चपेट में आया हुआ है. सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है, कोई जनहानि नहीं हुई है.
#WATCH इंदौर | एडिशनल DCP (ज़ोन 3) राम स्नेही मिश्रा ने कहा, "मुराई मोहल्ला में एक पुराना मकान गिर गया...एक और घर भी चपेट में आया हुआ है। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है..." https://t.co/w2iNJb8ZJ9 pic.twitter.com/setgAA2ImS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2026
दिल्ली के रोहिणी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
दिल्ली के रोहिणी इलाके में साहिल नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. साहिल हाल ही में जेल से रिहा हुआ था. हमलावर फरार है, और गैंगवार का शक है. आगे की जांच चल रही है, ये जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी.
#WATCH दिल्ली के रोहिणी इलाके में साहिल नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साहिल हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। हमलावर फरार है, और गैंगवार का शक है। आगे की जांच चल रही है: दिल्ली पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2026
(वीडियो घटनास्थल से है) pic.twitter.com/OHeCJnBW7J
काशी विश्वनाथ मंदिर में लगा भक्तों का तांता
15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व पर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त वाराणसी पहुंच रहे हैं.
#WATCH | वाराणसी, उत्तर प्रदेश: कल, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व पर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त वाराणसी पहुंच रहे हैं। pic.twitter.com/tgR6uY4fAy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2026