विज्ञापन

'अब्बा निराश': इमरान खान के बेटे कासिम और सुलेमान पिता की गिरती सेहत से चिंतित

अधिकारियों का कहना है कि चिकित्सा प्रक्रियाएं चल रही हैं और वे विपक्ष द्वारा लगाए गए लापरवाही के आरोपों को खारिज कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने उनके इलाज का विवरण मांगा है.

'अब्बा निराश': इमरान खान के बेटे कासिम और सुलेमान पिता की गिरती सेहत से चिंतित
कासिम ने अपने पिता के बारे में कहा कि उनसे इतने लंबे समय तक दूर रहने के कारण कभी-कभी उदास महसूस करना स्वाभाविक है.
  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे लंदन से पाकिस्तान में पिता से मिलने की अनुमति मांग रहे हैं
  • इमरान खान की दाहिनी आंख की रोशनी हिरासत के दौरान काफी कम हो गई थी, इलाज जारी है
  • खान के बेटे अपनी पिता की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अनिश्चित हैं और सितंबर के बाद पहली बार उनसे बातचीत की है

लंदन में रह रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों का कहना है कि उन्हें पाकिस्तानी जेल में अपने पिता की बिगड़ती सेहत की चिंता है और वे पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने की अनुमति मांग रहे हैं. दो साल से अधिक समय बाद वे अधिकारियों से मुलाकात की अनुमति देने का आग्रह कर रहे हैं. साथ ही पाकिस्तान आने के लिए वीजा मांग रहे हैं. 

खान के वकील ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि हिरासत में रहने के दौरान पूर्व क्रिकेटर की दाहिनी आंख की रोशनी काफी कम हो गई थी. एक मेडिकल बोर्ड ने सोमवार को बताया कि इलाज के बाद सूजन कम हो गई है और उनकी दृष्टि में सुधार हुआ है.

लंदन में रॉयटर्स से बात करते हुए, खान के बेटे कासिम और सुलेमान (26 और 29 वर्ष) ने कहा कि वे मेडिकल रिपोर्ट को लेकर अनिश्चित हैं. उन्होंने सितंबर के बाद पहली बार गुरुवार को अपने पिता से बात की.

'इलाज नहीं पा रहा'

कासिम ने बताया कि अब्बा (इमरान खान) आमतौर पर अपनी सेहत के बारे में बात करने से बचते हैं, लेकिन फोन पर उन्होंने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों से उनकी आंख का इलाज नहीं हो पा रहा है.

'निजी डॉक्टरों को मिलने दें'

कासिम ने अपने पिता के बारे में कहा कि उनसे इतने लंबे समय तक दूर रहने के कारण कभी-कभी उदास महसूस करना स्वाभाविक है. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें किसी उचित चिकित्सा सुविधा में ले जाया जाना चाहिए और उन्हें अपने निजी डॉक्टरों से मिलने की सुविधा मिलनी चाहिए. अधिकारियों का कहना है कि चिकित्सा प्रक्रियाएं चल रही हैं और वे विपक्ष द्वारा लगाए गए लापरवाही के आरोपों को खारिज कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने उनके इलाज का विवरण मांगा है.

ये भी पढ़ें-

ओबामा ने एलियंस को देखा है? US राष्ट्रपतियों के एलियन से संपर्क की बात पर जानिए क्या बोले

वसीम अकरम-वकार यूनुस ने इमरान खान पर दिया बयान तो पाकिस्तानी सरकार ने चली दूसरी चाल

इजरायली पर्यटक से गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपियों को मौत की सजा, जानिए कोर्ट ने क्यों माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट केस

लेखक के बारे में
img
विजय शंकर पांडेय
चीफ सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imran Khan, Imran Khan Son Kasim, Imran Khan Son Suleman, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com