विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2022

Independence Day 2022: लाल किले पर आज 9वीं बार तिरंगा फहराएंगे PM मोदी, देश में जश्न का माहौल; 10 बातें

देश में 76वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर जश्न का माहौल है. देशभर में सरकारी संस्थानों को न सिर्फ तिरंगे से सजाया गया है, बल्कि चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध भी किए गए हैं.

देश आज आजादी का जश्न मना रहा है. 15 अगस्त 1947 को देश अंग्रेजों के चंगुल से आजाद हुआ था.
मुंबई:
  1. सुबह 7 बजकर 06 मिनट पर प्रधानमंत्री राज घाट पहुंचेंगे, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करने के बाद वो लाल किले के लिए निकलेंगे. लाल किले पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री की अगवानी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट और रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार करेंगे. रक्षा सचिव, दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा, एवीएसएम का प्रधानमंत्री से परिचय कराएंगे. इसके बाद जीओसी दिल्ली क्षेत्र नरेंद्र मोदी को सैल्यूटिंग बेस तक ले जाएगा जहां एक संयुक्त इंटर-सर्विसेज और दिल्ली पुलिस गार्ड प्रधान मंत्री को सामान्य सलामी देंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करेंगे.
  2. गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर के लिए रवाना होंगे, जहां उनका स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री  अजय भट्ट, सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय करेंगे. नौसेना स्टाफ एडमिरल आर हरि कुमार और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी. जीओसी दिल्ली क्षेत्र प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्राचीर पर मंच पर ले जाएगा.
  3. तिरंगे को फहराने के बाद 'राष्ट्रीय सलामी' दी जाएगी. राष्ट्रीय ध्वज फहराने और 'राष्ट्रीय सलामी' की प्रस्तुति के दौरान वायु सेना बैंड, जिसमें 20 लोग शामिल होंगे द्वारा राष्ट्रगान बजाया जाएगा.
  4. स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव राष्ट्रीय ध्वज फहराने में प्रधानमंत्री की सहायता करेंगी. सेरेमोनियल बैटरी की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल विकास कुमार, एसएम के पास है और गन पोजीशन ऑफिसर नायब सूबेदार (एआईजी) अनूप सिंह होंगे.
  5. राष्ट्रीय ध्वज रक्षक, जिसमें वायु सेना, सेना, नौसेना और दिल्ली पुलिस के पांच अधिकारी और 128 लोग शामिल हैं, प्रधान मंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के समय राष्ट्रीय सलामी देंगे. भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर टीवीआर सिंह इस इंटर-सर्विसेज गार्ड और पुलिस गार्ड की कमान संभालेंगे.
  6. जैसे ही प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, कार्यक्रम स्थल पर दो एमआई-17 1वी हेलीकॉप्टरों द्वारा फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा की जाएगी.
  7. 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पहली बार गन सैल्यूट देसी गन से दिया जाएगा. डीआरडीओ ने इस गन को न केवल डिजाइन किया है बल्कि विकसित भी किया है . इसका साफ संदेश होगा कि अब भारत अपनी गन बनाने की क्षमता रखता है . हालांकि लाल किले में असली गन से ही फायर सेरोमोनियल होगा .
  8. गणतंत्र दिवस 2022 से शुरू किए गए पहल के क्रम को आगे बढ़ाते हुए, समाज के गुमनाम नायकों, जिन्हें आमतौर पर अनदेखा किया जाता है, को समारोह के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रेहड़ी-पटरी वाले, मुद्रा योजना के कर्जदार और मुर्दाघर कार्यकर्ता शामिल हैं.
  9. 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के हिस्से के रूप में, रक्षा और संस्कृति मंत्रालय भारत के स्वतंत्रता संग्राम के बहादुरों को एक अनूठी श्रद्धांजलि देने की तैयारी में है.
  10. स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में पहली बार 09-17 अगस्त, 2022 के बीच एक विशेष युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. 14 देशों के कुल 26 अधिकारी/पर्यवेक्षक और 127 कैडेट/युवा - यूएस, यूके, अर्जेंटीना, ब्राजील, फिजी, इंडोनेशिया, किर्गिस्तान, मालदीव, मॉरीशस, मोजाम्बिक, नाइजीरिया, सेशेल्स, संयुक्त अरब अमीरात और उजबेकिस्तान के युवा इस कार्यक्रम में पहले से ही स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए भारत में हैं. युवा लाल किले में मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के अलावा दिल्ली और आगरा के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थानों का भी दौरा करेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Independence Day 2022, Independence Day, 15 August 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com