विज्ञापन

Vastu Tips: घर में इन 5 पौधों को लगाने से होगा सुख-समृद्धि का वास, धन लाभ और दूर होगी नेगेटिविटी

Vastu Tips: पौधों को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है. मनी प्लांट, बैम्बू प्लांट, जेड प्लांट, तुलसी प्लांट और शमी का प्लांट हवा को साफ करने, घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ धन और आर्थिक स्थिरता को आकर्षित करने में मदद करता है.

Vastu Tips: घर में इन 5 पौधों को लगाने से होगा सुख-समृद्धि का वास, धन लाभ और दूर होगी नेगेटिविटी
ये कुछ खास पौधे बढ़ाते हैं सकारात्मक ऊर्जा
ndtv

सदियों से खुशी, सेहत और सुख-समृद्धि के लिए वास्तु शास्त्र पर भरोसा करते आए हैं. हालांकि वास्तु में अक्सर दिशाओं, कमरों की जगह और घर के नक्शे पर ध्यान दिया जाता है, लेकिन घर के अंदर ऊर्जा को संतुलित करने में प्रकृति भी उतनी ही अहम भूमिका निभाता है. पौधों को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है. ये हवा को साफ करने, घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ धन और आर्थिक स्थिरता को आकर्षित करने में मदद कर सकते हैं. ऐसा माना जाता है कि कुछ खास पौधे सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं और घर के सुख-समृद्धि का वास होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में कौन से पौधे लगाने चाहिए.

धन और सुख-समृद्धि का प्रतीक है मनी प्लांट

मनी प्लांट को धन और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट आर्थिक तरक्की और स्थिरता को अपनी ओर आकर्षित करता है, इसलिए इस पौधे को धर की दक्षिण-पूर्व या उत्तर दिशा में रखें.

सौभाग्य को आकर्षित करता है लकी बैम्बू प्लांट

सुख-समृद्धि और सौभाग्य को आकर्षित करने के लिए वास्तु में 'लकी बैम्बू' खास महत्व रखता है. यह पौधा मजबूती, विकास और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक माना जाता है. इसे घर के दक्षिण-पूर्व कोने, एंट्री गेट या कमरे में लगाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Sant Ki Seekh: व्यवसाय करूं या आश्रम चला जाऊं? आखिर क्या है इस समस्या का समाधान? 

बिजनेस में सफलता लाता है जेड प्लांट

'मनी ट्री' कहे जाने वाले जेड प्लांट को धन और बिजनेस में सफलता से जोड़ा जाता है. इसे धन देने वाला पौधा कहा जाता है, क्योंकि इसकी गोल पत्तियां सिक्कों जैसी दिखती हैं. इस पौधे को अपने घर या ऑफिस की दक्षिण-पूर्व दिशा या मुख्य द्वार के पास रखें.

घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है तुलसी प्लांट

भारतीय घरों में तुलसी के पौधे का आध्यात्मिक महत्व है. माना जाता है कि यह दैवीय आशीर्वाद और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, इसको लगाने से घर में धन और आर्थिक स्थिरता आती है. क्योंकि इसमें माता लक्ष्मी का वास होता है. इसे घर की उत्तर-पूर्व, उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए.

धन-संपत्ति से जोड़ता है शमी का प्लांट

भारतीय परंपराओं और वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी प्लांट का विशेष महत्व है. इसे धन-संपत्ति से जोड़ा जाता है, क्योंकि ऐसी कहा जात है कि यह बाधाओं को दूर करता है और आर्थिक स्थिरता को बेहतर बनाता है.

यह भी पढ़ें: Bhadli Navami 2026: ज्योतिषाचार्य से जानें आज भड़ली नवमी पर सगाई से लेकर शादी तक कौन-कौन से होंगे मंगल कार्य?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vastu Tips, Vastu Tips For Money
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com