विज्ञापन

Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर ले आएं ये 5 शुभ चीजें, बनी रहेगी महादेव की कृपा

Sawan 2026 Vastu Tips: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन शुरू होने से पहले पारद शिवलिंग, रुद्राक्ष, डमरू, गंगाजल, बेलपत्र और नाग-नागिन का जोड़ा घर लाना शुभ माना जाता है. इससे सकारात्मकता बढ़ने की मान्यता है.

Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर ले आएं ये 5 शुभ चीजें, बनी रहेगी महादेव की कृपा
सावन में शिव अभिषेक के लिए गंगाजल और बेलपत्र का विशेष महत्व है
ndtv

भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पूरे महीने शिव-पार्वती की पूजा का विशेष महत्व होता है. ऐसी मान्यता है कि सावन शुरू होने से पहले घर में कुछ शुभ और पूजनीय वस्तुएं लाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पूजा का फल बढ़ता है.

घर के मंदिर में स्थापित करें पारद शिवलिंग

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर के मंदिर में पारद शिवलिंग स्थापित कर नियमित जलाभिषेक करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है.

शिवलिंग पर अर्पित करें नाग-नागिन का जोड़ा

सावन में चांदी या तांबे के नाग-नागिन का जोड़ा लाकर मंदिर में रखना या शिवलिंग पर अर्पित करना शुभ माना जाता है. इसे शिव भक्ति का प्रतीक माना गया है.

यह भी पढ़ें: Parvati Jayanti 2026: पार्वती जयंती आज, करें इस चालीसा का पाठ, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति

डमरू बजाने से बनता है सकारात्मक माहौल

भगवान शिव का प्रिय वाद्य यंत्र डमरू भी शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि पूजा के बाद डमरू बजाने से सकारात्मक माहौल बनता है और नकारात्मकता दूर होती है.

घर में बेलपत्र का पौधा लगाना शुभ

सावन में शिव अभिषेक के लिए गंगाजल और बेलपत्र का विशेष महत्व है. यदि संभव हो तो घर में बेलपत्र का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Sawan 2026: कब है पहला सावन सोमवार? जानिए पूजा विधि, महत्व और जरूरी जानकारी

पवित्र प्रतीक है रुद्राक्ष

रुद्राक्ष को भगवान शिव से जुड़ा पवित्र प्रतीक माना जाता है. धार्मिक विश्वास है कि इसे धारण करने या घर में रखने से मन को शांति मिलती है और सकारात्मकता बढ़ती है.

सावन से पहले करें ये तैयारी

सावन शुरू होने से पहले घर और मंदिर की अच्छी तरह सफाई करें. मुख्य द्वार और उत्तर-पूर्व (ईशान) दिशा को साफ रखें, टूटी-फूटी या बेकार वस्तुएं हटा दें और शिव परिवार की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें.

यह भी पढ़ें: Ashadha Purnima 2026: आषाढ़ पूर्णिमा पर किस पूजा से बरसता है मां लक्ष्मी संग नारायण का आशीर्वाद?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan 2026, Vastu Tips, Vastu Tips For Money
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com