श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में नई नियुक्ति को लेकर आज कोई फैसला नहीं हुआ है. इस विषय में ट्रस्ट ने केवल विचार-विमर्श हुआ है. बैठक के दौरान मंदिर में बदलाव को लेकर भी कोई चर्चा नहीं हुई है. इसके लिए कहा गया कि समिति बनाई जाएगी और उसी के आधार पर बदलाव होंगे.
इसके अलावा सीईओ के चयन में देरी को देखते हुए एक सचिव नियुक्त करने पर फैसला हुआ है. एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट ना मिलने के कारण जांच को लेकर कोई चर्चा नहीं हो पाई है. सीईओ के चयन के लिए समिति को एक महीने का अतिरिक्त समय दिया गया.
धार्मिक समिति का गठन
राम मंदिर की व्यवस्था के लिए धार्मिक समिति का गठन किया गया है. इसमें अध्यक्ष गोविंद देव गिरी होंगे. उनके अलावा शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, विश्वप्रसंतीर्थ जी महाराज, दिनेंद्र दास जी, कमलनयन दास जी, राजकुमार दास जी, रामानंद दास जी और मिथिलेश नंदिनी शरण जी सदस्य होंगे.

Photo Credit: NDTV
बैंक के साथ हुए करार पर फिर से विचार
मंदिर परिसर में स्थापित कैमरों की सुरक्षा अधिकारियों की ओर से समीक्षा की गई. न्यास मंडल ने इस सूचना पर संतोष जताया है. इसके साथ ही बैंक के साथ हुए करार के बाद हुई अनियमितता को लेकर न्यास मंडल ने गुस्सा जाहिर किया. इस करार पर फिर से विचार करने पर जोर दिया गया.
चढ़ावे की राशि की गणना प्रक्रिया में अनियमितता की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एस आई टी) की अंतिम रिपोर्ट अभी तक नहीं मिलने के कारण ट्रस्ट इस बारे में चर्चा नहीं कर सका.
न्यासी मंडल ने बैठक में इस जानकारी पर भी संतोष जताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक संस्थान की टकसाल के साथ सोना और चांदी के चढ़ावे की मात्रा एवं शुद्धता जांचने की व्यवस्था जारी रखने का फैसला लिया है.
यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी, इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- ऐसे अपराधों में मौत की सजा हो प्रावधान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं