विज्ञापन

Vastu Tips: ये 3 संकेत घर में नकारात्मक ऊर्जा की ओर करते हैं इशारा? जानिए कैसे करें समाधान

Negative Energy Home: घर में किसी भी तरह की बदबू आ रही है तो यह नकारात्मक ऊर्जा की तरफ संकेत दे रही है. अगर आपके घर में भी इस तरह की बदबू आ रही है तो आइए जानते हैं कि इस समस्या का समाधान कैसे करें.

Vastu Tips: ये 3 संकेत घर में नकारात्मक ऊर्जा की ओर करते हैं इशारा? जानिए कैसे करें समाधान
नकारात्मक ऊर्जा के संकेतों को कैसे महसूस करें
ndtv

जीवन में परिस्थितियां कभी भी बदल सकती है, इसका कोई निर्धारित समय नहीं है. अच्छी-बुरी परिस्थितियां हमारे कर्मों पर नहीं बल्कि ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करती हैं. जब ग्रह कमजोर होते है तो नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर में हो जाता है. जातक इन नकारात्मक ऊर्जा को नहीं देख पाते और न ही समझ पाते है. इनको समझने के लिए कुछ संकेत है जो इस ओर इशारा कर देते हैं. आइए जानते हैं कि नकारात्मक ऊर्जा के संकेतों को कैसे महसूस करें.

घर में मकड़ी के जाले लगना

जानकारी के लिए बता दें कि घर के अंदर अगर अचानक मकड़ी के जाले लग रहे हैं. आप हर बार सफाई करते हैं और बात में ये फिर से हो जाते हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आपके घर मे नकारात्मक ऊर्जा ने प्रवेश कर लिया है. दरअसल, घर में जगह-जगह मकड़ी के जाले लगना दर्शाता है कि घर का जो भी मुखिया है उसका राहु कमजोर है. जाले लगा का मुख्य कारण  वास्तु दोष भी माना गया है, जो नकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करता है.

दीमक लगने का क्या है कारण

इसके अलावा, अगर आपके घर में लकड़ी के सामान, अलमारी में रखी किताब-कॉपी या फिर दीवारों पर दीमक लग रही है. आप इसकी सफाई भी करवा देते है उसके बाद भी यह समस्या लगातार बनी रहती है, तो इसका अर्थ है कि घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा है. अगर इसे, धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो यह बहुत ही बुरा और गंदा माना गया है. आप मान लीजिए कि घर के मुखिया केतु, बृहस्पति और शनि ग्रह की स्थिति बिलकुल ठीक नहीं है.

यह भी पढ़ें: बार‍िश में रोज पौधों को दे रहे हैं पानी, सड़ जाएंगी जड़ें, आज से यह काम करें

बता दें कि केतु ग्रह को जमीन के अंदर, दीवारों और लकड़ी आदि में रहने वाले कीड़े-मकौड़ों से जोड़ा जाता है. शास्त्र में ऐसे में इस ग्रह की शांति के लिए उपाय बताए गए है जो करने चाहिए. साथ ही, अगर लकड़ी की बात करें तो यह बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है. अगर लकड़ी पर दीमक लग रही है, खासतौर पर घर के मुख्‍य द्वार पर लगे लकड़ी के दरवाजे पर दीमक लगना शनि को भी आमंत्रित करने का संकेत है. जानकारी के अनुसार, शनि का प्रवेश नकारात्‍मक ऊर्जा के साथ घर में होता है.

घर में लगातार बदबू आने का क्या मतलब

अगर आप घर में लगातार साफ-सफाई करते हैं उसके बाद भी घर के अंदर बदबू आती है. तो यह संकेत सीधे नकारात्मक ऊर्जा की तरफ इशारा कर रहा है. यह तभी संभव है जब घर के मुखिया का बुध और शुक्र कमजोर होता है. घर में सफाई के बाद भी बदबू आना ऐसे परिस्थियां तभी बनती है. इसके अलावा, ऐसा नहीं है कि इस बदबू का असर परिवार के सभी सदस्यों को महसूस हो. ऐसा हो सकता है कि किसी एक व्यक्ति को ही ऐसी स्थित से गुजरना पड़ता है. इसके अलावा अगर जब भी ऐसा हो तो तुम बुध को मजबूत बनाने के लिए घर में हरे-भरे पौधे लगाने चाहिए.

यह भी पढ़ें: Sunscreen कितने दिनों में Expire हो जाती है? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया ये साइन दिखें तो बिल्कुल न करें यूज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Negative Energy, Vastu Tips, Vastu Tips For Money
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com