घर के बाहर लगी नेम प्लेट सिर्फ आपकी पहचान नहीं बताती, बल्कि वास्तुशास्त्र में इसे सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम भी माना गया है. ऐसी मान्यता है कि सही दिशा, सही सामग्री और सही तरीके से लगाई गई नेम प्लेट घर में शुभ ऊर्जा का प्रवेश कराती है. वहीं, गलत तरीके से लगाई गई नेम प्लेट का नकारात्मक असर भी देखने को मिल सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, कुछ आसान नियम अपनाकर घर का माहौल बेहतर बनाया जा सकता है.
नेम प्लेट के ऊपर जरूर लगाएं लाइट
ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, नेम प्लेट के ऊपर फोकस लाइट लगाना शुभ माना जाता है. कोशिश करें कि पीले रंग की रोशनी सीधे नेम प्लेट पर पड़े, जिससे नाम साफ दिखाई दे. ऐसी मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
सही दिशा में लगाएं नेम प्लेट
उन्होंने आगे कहा कि नेम प्लेट हमेशा मुख्य द्वार के शुभ स्थान पर लगानी चाहिए. वास्तु के अनुसार, पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है. यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है.
यह भी पढ़ें: Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें अपने गुरु का पूजन? जानें सही विधि और नियम
भगवान के चित्र से करें परहेज
नेम प्लेट पर किसी देवी-देवता का चित्र या प्रतीक नहीं बनवाना चाहिए. इसकी जगह स्वास्तिक या 'ॐ' का चिन्ह बनवाना शुभ माना जाता है. इससे घर के आसपास सकारात्मक वातावरण बना रहता है.
लकड़ी या पत्थर की नेम प्लेट चुनें
ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, नेम प्लेट लकड़ी या पत्थर की बनवाना बेहतर माना जाता है. प्लास्टिक की नेम प्लेट लगाने से बचना चाहिए. साथ ही, इसे मुख्य दरवाजे की दाईं ओर लगाना शुभ माना जाता है.
नाम लिखवाने का भी रखें ध्यान
नेम प्लेट पर केवल अपना नाम और प्रोफेशन लिखवाएं. नाम को गोल्डन रंग में लिखवाना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इससे सम्मान, पहचान और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है.
यह भी पढ़ें: Guruwar ke Upay: गुरुवार को करें भगवान विष्णु को 108 नामों का जाप, करियर में होगी प्रगति, मिलेगा मान-सम्मान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं