विज्ञापन

क्या बाथरूम में फोन इस्तेमाल करने से राहु प्रभावित होता है? वास्तु एक्‍सपर्ट जय मदान से जान‍िए सच

Using Phone In The Bathroom Vastu Tips: मोबाइल को बाथरूम तक ले जाने की आदत आज आम हो गई है. लेकिन ज्योतिष और वास्तु कंसल्टेंट जय मदान के अनुसार इसका असर सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि मानसिक स्थिति, ऊर्जा और जीवन के अवसरों पर भी पड़ सकता है.

क्या बाथरूम में फोन इस्तेमाल करने से राहु प्रभावित होता है? वास्तु एक्‍सपर्ट जय मदान से जान‍िए सच
क्या बाथरूम में फोन इस्तेमाल करने से राहु प्रभावित होता है?

Using Phone In The Bathroom Vastu Tips: आजकल शायद ही कोई ऐसा हो जो अपना मोबाइल फोन एक पल के लिए भी खुद से दूर रखता हो. कई लोग तो वॉशरूम तक भी फोन साथ लेकर चले जाते हैं और वहां बैठकर सोशल मीडिया स्क्रॉल करते रहते हैं या ऑफिस के मैसेज का जवाब देने लगते हैं. ये आदत अब आम हो चुकी है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका असर सिर्फ आपकी सेहत पर ही नहीं, बल्कि आपकी मेंटल कंडिशन और वास्तु के अनुसार जीवन पर भी पड़ सकता है? ज्योतिष और वास्तु कंसल्टेंट जय मदान ने इस आदत को लेकर कुछ दिलचस्प बातें साझा की हैं.

बाथरूम में फोन ले जाना क्यों सही नहीं? (Why You Should Avoid Taking Your Phone to the Bathroom)

ज्योतिष और वास्तु कंसल्टेंट जय मदान के अनुसार वास्तु शास्त्र में बाथरूम को ऐसी जगह माना जाता है जहां निगेटिव या ड्रेनिंग एनर्जी होती है. उनका कहना है कि ये स्थान शरीर की सफाई और अनचाही चीजों को बाहर निकालने के लिए होता है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति सुबह उठते ही अपना फोन लेकर बाथरूम जाता है और वहीं से काम के मैसेज पढ़ने या सोशल मीडिया देखने लगता है. तो ये उसकी पॉजिटिव एनर्जी और क्रिएटिविटी पर असर डाल सकता है. जय मदान का कहना है कि दिन की शुरुआत जिस तरह होती है. उसका असर पूरे दिन पर पड़ता है. अगर सुबह की पहली नजर फोन पर पड़े और वो भी बाथरूम में तो व्यक्ति अपनी एनर्जी और नई ऑपरच्यूनिटी को अनजाने में कमजोर कर सकता है.

वास्तु में फोन को क्यों माना गया है अवसर और धन का माध्यम? (Why Is the Phone Considered a Symbol of Opportunity and Money in Vastu?)

जय मदान का कहना है कि आज के समय में मोबाइल फोन सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं रह गया है. इसी फोन से लोग ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, बैंकिंग संभालते हैं, नौकरी और बिजनेस के मौके तलाशते हैं और जरूरी कॉन्टेक्ट बनाए रखते हैं. यानी ये एक तरह से आपकी कम्युनिकेशन, ऑपरच्यूनिटी और वेल्थ से जुड़ा जरिया बन चुका है. इसी वजह से वो सलाह देती हैं कि जिस तरह कोई व्यक्ति अपना पर्स या नकदी बाथरूम में नहीं रखना चाहेगा. उसी तरह फोन को भी टॉयलेट में ले जाने से बचना चाहिए. उनके अनुसार ऐसा करने से पॉजिटिविटी बनाए रखने और फोन को अनावश्यक निगेटिव एनर्जी से दूर रखने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: Sawan Shivratri 2026: सावन में इन 4 चीजों का करें दान, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा, ग्रह दोष भी होंगे शांत

यह भी पढ़ें: Surya Gochar 2026: अगस्त में ग्रहों के राजा सूर्यदेव बदलेंगे चाल, मेष-मिथुन समेत इन 4 राशियों को होगा लाभ, मिलेगी सफलता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mobile Vastu Tips, Bathroom Phone, Faith, Jai Madaan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com