Tulsi Vivah 2022 date and muhurat: तुलसी के पौधे को धार्मिक मान्यता प्राप्त है. इसे हिन्दू धर्म में देवी का रूप माना गया है. इसलिए हर घर में आपको ये पौधा आंगन और बालकनी में गमले में लगा हुआ जरूर मिल जाएगा. इतना ही नहीं हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को तुलसी का विवाह भी कराया जाता है. इस तिथि को प्रबोधिनी एकादशी (dev uthani ekadashi) या देवउठनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है.ऐसे में इस बार यह त्यौहार कब पड़ेगा, इसके बारे में जानना बहुत जरूरी है ताकि शुभ मुहुर्त में पूजा पाठ कर सकें.
तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त और तारीख
तुलसी विवाह 2022: शनिवार 5 नवंबर 2022.
कार्तिक द्वादशी तिथि शुरू: 5 नवंबर 2022 शाम 6:08 बजे तक.
द्वादशी तिथि समाप्त: 6 नवंबर 2022 शाम 5:06 बजे.
तुलसी विवाह पारण मुहूर्त: 6 नवंबर को दोपहर 1:09:56 से 03:18:49 तक.
कैसे करें तुलसी विवाह
तुलसी विवाह के दिन आपको सुबह स्नान करके तुलसी के पौधे के पास शालिग्राम रखें. फिर आप अष्टदल कमल बनाकर कलश को स्थापित कर लीजिए, इसके बाद तुलसी के पौधे को शालिग्राम के दाहिनी और रख दीजिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके बाद कलश को शालिग्राम के दाहिनी ओर रख दीजिए. फिर आप तुलसी माता का सोलह सिंगार करें. फिर धूप बत्ती जलाएं और तुलसी मंत्र का जाप करें.
इसके बाद विवाह मंडप बनाकर तुलसी माता को चुनरी चढ़ाएं. फिर शालिग्राम को तुलसी की दायीं ओर रख के विवाह संपन्न कर दीजिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
दिवाली से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक, रोजाना खरीदारों की लग रही भीड़
>
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं