विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2017

धनतेरस 2017: सिर्फ धन ही नहीं तंदुरुस्ती का भी मिलेगा वरदान

धनतेरस: हर त्योहार के दिन पूजा का एक निश्चित समय होता है, जिसे हम शुभ मूहुर्त के नाम से जाना जाता है. इस बार धनतेरस 17 अक्टूबर को है और इसके पूजन का समय 7:19 से लेकर 8:17 तक है.

Also Read in
धनतेरस 2017: सिर्फ धन ही नहीं तंदुरुस्ती का भी मिलेगा वरदान
धनतेरस 2017: करें मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न, घर में आएंगी खुशियां
दीवाली और धनतेरस का त्योहार आने वाला है. दोनों ही त्योहार एक दूसरे से काफी मेल खाते हैं. इनमें मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा होती है. कहा जाता है कि इन त्योहारों पर अगर सही से पूजन किया गया तो धन धान्य का लाभ होता है. धनतेरस के बारे में कहा जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है. आमतौर पर लोग धनतेरस के दिन कुबेर की पूजा करते हैं. लेकिन काफी कम लोग यह जानते हैं कि इस दिन सिर्फ धन ही नहीं बल्कि आप अपनी तंदुरुस्ती और स्वास्थ्य को भी संवार सकते हैं. इस दिन आयुर्वेद के जनक महर्षि धनवंतरी की विधिवत पूजा करने से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया जा सकता है.

यह है धनतेरस पर पूजा का समय
हर त्योहार के दिन पूजा का एक निश्चित समय होता है, जिसे हम शुभ मूहुर्त के नाम से जाना जाता है. इस बार धनतेरस 17 अक्टूबर को है और इसके पूजन का समय 7:19 से लेकर 8:17 तक है. अगर इस मूहुर्त में आप मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करते हैं तो आपके घर लक्ष्मी का वास जरूर होगा. 
 
धनतेरस पर पूजन से मिलेगा आयुर्वेद का लाभ
वैदिक ग्रेस फाउंडेशन के कॉस्मिक एस्ट्रोलॉजर विनायक भट्ट का कहना है कि धनतेरस के दिन महर्षि धनवंतरी की पूजा करने से न केवल स्वास्थ्य लाभ मिलता है, बल्कि कई जटिल रोगों से भी छुटकारा पाया जा सकता है. इसका मतलब अगर आप इस दिन मन से महर्षि की पूजा करें तो आपको आयुर्वेद का लाभ मिल सकता है. भट्ट ने कहा कि जिस व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता क्षीण हो गई है और दवा का असर नहीं हो पाता है, तो धनवंतरी की विधिवत पूजा से लाभ प्राप्त किया जा सकता है.

धनतेरस पर इस मंत्र का करें जाप
हर भगवान को प्रसन्न करने का एक खास मंत्र होता है, जिसका जाप करने से लाभ प्राप्त किया जा सकता है. ऐसे ही एक मंत्र का जप धनतेरस के दिन आप अपने स्वास्थ्य के लिए भी कर सकते हैं. विनायक भट्ट के मुताबिक पूजा के लिए ऊं धं धन्वन्तरये नम: मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि यदि कोई व्यक्ति जानलेवा गंभीर रोग से पीड़ित है तो धनतेरस के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को लाभ मिलता है.
 
आस्था की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanteras 2017, Dhanteras, Dhanteras Puja Muhurat, Health, Health & Wellness, Fitness, Festival, Diwali, Diwali 2017, Maa Lakshmi, Puja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com