विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: रुके काम को नई दिशा देने की तैयारी, नौकरी बदलने की इच्छा पर बनेगी बात

Cancer Tarot Card Horoscope 30 September: The Moon की ऊर्जा छोटी-छोटी असफलताओं से घबराकर हिम्मत न हारने का सुझाव, ईर्ष्यालु लोगों के कारण कार्यों में रुकावट से परेशानी और अपनी कलात्मक रुचि को पुर्नजागृत करने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं कर्क राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में

Cancer Tarot Card Rashifal: रुके काम को नई दिशा देने की तैयारी, नौकरी बदलने की इच्छा पर बनेगी बात
Cancer Aaj Ka Rashifal 30 September 2026 | Kark Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Cancer Tarot Card Horoscope 30 September 2026 Kark Tarot Card Rashifal: लंबे समय से रुके हुए किसी विचार पर आगे बढ़ सकते हैं.आर्थिक बनाने के लिए कुछ नए विकल्पों पर कार्य कर सकते हैं.घर की सजावट, कला और सौंदर्य से जुड़े विषयों पर अपनी रुचि फिर से जागृत कर सकते है. काफी परेशानियों के बाद संतान सुख प्राप्ति की उम्मीद मन को उत्साहित कर देगी. अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें.मन के भटकाव मेडिटेशन के द्वारा दूर करने का प्रयास किया जा सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional

डिजाइनिंग,मीडिया,शिक्षा और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों को अपने कार्यों में आने वाले बदलाव का लाभ उठाना चाहिए. ऐसे कार्यों में संभावनाएं तलाश कर सकते हैं.जिनको लेकर अभी ज्यादा कार्य नहीं किया गया है. नौकरी में पक्षपात पूर्ण व्यवहार के चलते करियर में बदलाव पर विचार कर सकते हैं.अपने आसपास के वातावरण और मार्केट की जानकारी लेने का प्रयास करें.असफलता के कारण खुद को योग्य न माने.बल्कि असफलता का कारण जानकर पुनः कोशिश करने का प्रयास करें. 

स्वास्थ्य/Health

धूप में निकलने पर त्वचा की संवेदनशीलता काफी बढ़ सकती है.जिसके चलते चेहरे पर जलन और लालिमा आ सकती है.तेज  धूप से बचाव करें . 

आर्थिक स्थिति/Finance

परिवार में पैसों के हिसाब-किताब को लेकर किसी के साथ मतभेद हो सकता है.सामने वाला आमदनी से अधिक खर्च की बात को लेकर विवाद कर सकता है. 

रिश्ते/Relationship

किसी के आने-जाने के कारण परिवार में अव्यवस्था हो सकती है.जिसके चलते निजी कार्यों में रुकावट आएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, KARK RASHIFAL, Cancer Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com