एल्युमिनियम फॉयल का हर घर में इस्तेमाल किया जाता है. इसे बचा हुआ खाना ढकने, बच्चों के टिफिन या ऑफिस लंच को पैक करने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन एक बार इस्तेमाल के बाद इसे कूड़े में फेंक दिया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका उपयोग सिर्फ खाना पैक के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य कई दूसरे कामों में किया जा सकता है. इस्तेमाल की गई फॉयल को अच्छी तरह धोकर कई कामों में फिर से यूज किया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं इस्तेमाल की हुई एल्युमिनियम फॉयल का फिर से उपयोग कैसे करें?
एल्युमिनियम फॉयल से जले बर्तन कैसे साफ करें?
अगर, आपके किसी बर्तन में खाना जलकर चिपक गया है और उसे साफ करना मुश्किल हो रहा है, तो इस्तेमाल की हुई एल्युमिनियम फॉयल ये काम आसान बना सकती है. इसके लिए एल्युमिनियम फॉयल को एक बॉल की तरह बना लें. इसके बाद इससे बर्तन की गंदी जगह पर हल्के हाथों से रगड़ें. फॉयल मुड़ने के बाद खुरदरा हो जाता है, जो जमी हुई चिकनाई, जले हुए दाग और गंदगी को हटाने में मदद करता है. जले हुए बर्तन साफ करने के लिए एल्युमिनियम फॉयल बहुत काम आ सकता है.
एल्युमिनियम फॉयल से चांदी कैसे साफ करें?
चांदी के बर्तन या गहने साफ करने के लिए भी एल्युमिनियम फॉयल बहुत काम कर सकती है. चांदी की चीजों का साफ करने के लिए आपको महंगा सिल्वर पॉलिश खरीदने की जरूरत नहीं है. एल्युमिनियम फॉयल की मदद से आप इन्हें घर पर ही साफ कर सकते हैं. इसके लिए एक बर्तन या पैन में एल्युमिनियम फॉयल बिछाएं. अब इसमें गर्म पानी भरें और थोड़ा-सा बेकिंग सोडा या नमक मिला दें. इसके बाद काले पड़े चांदी के बर्तनों या गहनों को पानी में इस तरह रखें, जिससे वह फॉयल को छूते रहें.
एल्युमिनियम फॉयल से कैंची या चाकू की धार तेज कैसे करें?
एल्युमिनियम फॉयल कैंची और चाकू की धार को तेज करने के लिए भी बहुत असरदार है. अगर, आपकी कैंची की धार कम हो गई है और वह ठीक से नहीं काट रही है, तो इस्तेमाल की हुई फॉयल को कई बार यानी तह करके मोड़ लें. अब इस मुड़ी हुई फॉयल को कैंची से कई बार काटें. ऐसा करने से कैंची की धार तेज हो जाती है.
यह भी पढ़ें:- गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके
यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की बाल्टी कैसे साफ करें, घर पर पीले दाग, गंदगी और खारे पानी के निशान हटाने के आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं