आज के समय में ऑफिस, जिम, स्कूल या कहीं भी जाना हो तो पानी पीने के लिए थर्मस या बोतल हमेशा साथ में होती है, क्योंकि बाहर से बार-बार पानी की बोतल खरीद कर पीना जेब पर तो असर डालता ही है, बल्कि पानी भी एक जैसा नहीं मिलता. सभी जगह एक जैसी क्वालिटी का पानी नहीं मिलता. जिससे बीमार होने का खतरा भी बढ़ सकता है. घर का पानी ही हमेशा मिले, इसके लिए अक्सर लोग थर्मस या फिर बोतल साथ रखते हैं, लेकिन थर्मस या बोलत की हर दिन सफाई (Pani Ki Bottle Saaf Karne Ke Tarike) नहीं होती. इनकी सफाई करने में आलस करते हैं. अक्सर लोग थर्मस को नॉर्मल ही पानी में खंगाल लेते हैं, लेकिन सिर्फ इतने से ही बोतल या फिर थर्मस पूरी तरह साफ नहीं होता. चलिए आपको बताते हैं थर्मस कैसे साफ करें (Thermos Kaise Saaf Karen). स्टेनलेस स्टील बोतल की बदबू दूर करने के आसान घरेलू उपाय.
किन हिस्सों में ज्यादा गंदगी जमा होती है?
अक्सर लोग पानी की बोतल या फिर थर्मस को पानी से ही धोकर दोबारा इस्तेमाल कर लेते हैं. हालांकि, बोतल का ढक्कन, रबर सील, स्ट्रॉ और अंदर के कोने वाले हिस्सों में गंदगी जमा होने लगती है. ये हिस्से नमी वाले रहते हैं और जिससे यहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. भले ही बोतल अंदर से साफ दिखे, लेकिन इसे सही से साफ नहीं किया जाता, तो सेहत के लिए भी ठीक नहीं है.
थर्मस कैसे साफ करें
यूट्यूब पर Cook with Parul चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में थर्मस और स्टेनलेस स्टील की बोतल साफ करने का आसान तरीका बताया है. पारुल ने अपनी वीडियो में बताया कि थर्मस या पानी की बोतल, जिसे आपको साफ करना है उसमें आधा कप सफेद सिरका डालें. इसके बाद थर्मस में 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें. इन दोनों का अच्छे मिलाने के बाद थर्मस में एकदम गर्म पानी से ऊपर तक भर दें. इसे 15-20 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें.
बेकिंग सोडा, सफेद सिरका और गर्म पानी के इस्तेमाल से थर्मस के अंदर जितनी भी गंदगी साफ हो जाती है और जम्स पूरी तरह मर जाते हैं. इसके साथ ही थर्मस की बदबू भी पूरी तरह खत्म हो जाती है. पानी की बोलत या फिर थर्मस को हर दूसरे दिन साफ करना चाहिए, जिससे आपकी बोलत हमेशा साफ रहे और किसी भी तरह की गंदगी उसके अंदर नहीं जम पाए.
पानी की बोतल कैसे साफ करें?
पानी की बोतल को साफ रखने के लिए सबसे आसान तरीका, रोजाना गर्म पानी और हल्के लिक्विड सोप से धोएं. अगर बोतल का मुंह पतला है, तो अंदर अच्छी तरह रगड़ने के लिए बोतल साफ करने वाले ब्रश का इस्तेमाल करें. ढक्कन और रबर सील को भी अलग करके साफ करें.
यह भी पढ़ें:- तेल की बोतल की चिकनाहट कैसे साफ करें? जानिए तेल की डोली के बाहर चिपचिपापन हटाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके
यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की बाल्टी कैसे साफ करें, घर पर पीले दाग, गंदगी और खारे पानी के निशान हटाने के आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं