विज्ञापन

इलेक्ट्रिक केतली को कैसे साफ करें? जानिए नीचे जमी गंदगी को साफ करने का सबसे आसान तरीका

आज हम आपको घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इलेक्ट्रिक केतली को मिनटों में अंदर-बाहर से साफ कर सकते हैं. इसमें आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

इलेक्ट्रिक केतली को कैसे साफ करें? जानिए नीचे जमी गंदगी को साफ करने का सबसे आसान तरीका
इलेक्ट्रिक केतली को कैसे साफ करें?

How To Clean Electric Kettle: सर्दी हो या गर्मी इलेक्ट्रिक केतली हर सीजन में बहुत ज्यादा उपयोगी साबित होती है. इसका इस्तेमाल पानी गर्म करने के लिए सबसे ज्यादा किया जाता है. लेकिन वहीं, कुछ लोग इसमें चाय, कॉफी और मैगी जैसी चीजें भी बना लेते हैं. ऐसे में लगातार इस्तेमाल से इलेक्ट्रिक केतली के अंदर सफेद परत जम जाती है और ये बाहर से गंदी-फीकी दिखने लगी है. ऐसे में कई लोग इसे साफ करने के लिए बाजार से महंगे क्लीनर्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी अच्छे से सफाई नहीं हो पाती है. इसी कड़ी में आज हम आपको घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इलेक्ट्रिक केतली को मिनटों में सााफ कर सकते हैं. इसकी जानकारी @PoonamKiRasoiandtips नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है.

केतली के अंदर जमी सफेद परत कैसे साफ करें?

केतली के अंदर अक्सर हार्ड वॉटर के कारण सफेद परत और दाग जम जाते हैं. इन्हें हटाने के लिए सबसे पहले केतली में इतना पानी भरें कि गंदा हिस्सा अच्छी तरह डूब जाए. इसके बाद इसमें दो ढक्कन विनेगर और एक बड़ा चम्मच नमक डाल दें. अब केतली को बंद करके स्विच ऑन करें और इस घोल को करीब 1 से 2 मिनट तक उबलने दें. उबलने के दौरान जमी हुई गंदगी और परत ढीली होने लगती है। इसके बाद केतली का स्विच बंद करें और पानी को बाहर निकाल दें. इससे सफेद परत साफ हो जाएगी. इसके बाद भी अगर कुछ गंदगी अभी भी बची हो, तो थोड़े से डिशवॉश जेल और स्क्रबर की मदद से अंदर की सतह को हल्के हाथोंं से साफ कर लें. 

Latest and Breaking News on NDTV

बाहर की सफाई कैसे करें?

केतली के बाहरी हिस्से को साफ करने के लिए थोड़ा सा टूथपेस्ट लें और उसे गंदे हिस्सों पर लगाकर धीरे-धीरे रगड़ें. इसके बाद हल्के गीले कपड़े से पोंछ दें. ध्यान रखें कि इलेक्ट्रिक केतली के बाहरी हिस्से पर सीधे पानी न डालें, क्योंकि इससे उसके इलेक्ट्रिकल पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता हैै. इससे बाहर से भी केतली सही से साफ हो जाएगी.

सफाई के दौरान रखें ये सावधानियां

  • केतली को साफ करने से पहले उसका प्लग निकाल दें.
  • अंदर सफाई के बाद एक-दो बार साफ पानी उबालकर फेंक दें.
  • बाहरी हिस्से को कभी भी पानी में न डुबोएं.
  • बहुत ज्यादा सख्त स्क्रबर का इस्तेमाल न करें, इससे सतह पर खरोंच आ सकती है.

यह भी पढ़ें: Car Mats Cleaning Tips: गाड़ी के मैट में भर गई धूल-मिट्टी? इस तरीके से करें साफ, हो जाएगी सर्विस जैसी क्लीनिंग

यह भी पढ़ें: DIY Denim Jeans Hacks: पुरानी और फेड हो गई डेनिम जीन्स? इन 3 तरीकों से फिर से कर लें यूज, घर में आएगी बहुत काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Electric Kettle, Lifestyle News, Cleaning Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com