Virgo Tarot Card Horoscope 28 September 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: जीवन में संघर्ष से कदम पीछे न हटाएं. समस्या का समाधान पीछे हटने में नहीं, बल्कि आगे बढ़कर सामना करने के में है. पुराने संपर्कों से बातचीत बनाए रखें. मतलबी और स्वार्थी लोगों से दूरी रखें पारिवारिक मामले में सभी की राय सहमति आवश्यक ले.बाद में मतभेद हो, इस तरह का कोई भी कारण न बनने दे. बच्चों की समस्याओं को सुने और उन्हें समाधान निकालने के लिए प्रोत्साहित करें. उन्हें अपने ऊपर पूरी तरह निर्भर न होने दे.
व्यवसायिक/ Professional
इस समय कार्य स्थल पर कार्यों की गति धीमी नजर आ रही है. जिसके चलते निराश हो सकती है.व्यवसाय में कुछ नए लोगों को शामिल करेंगे. अलग-अलग तकनीकी क्षेत्र के योग्य व्यक्तियों से विचार विमर्श हो सकता है. आ रही नई तकनीकों जानकारी स्वयं भी .लें खुद को समय-समय पर अपडेट करें.दूसरों के भरोसे कार्य पूरा करने की सोच निर्भरता की आदत बढ़ती है. इस आदत से दूर रहे. अपने कार्यों को स्वयं पूरा करने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health
पैरों या घुटने में हल्का तनाव और दर्द महसूस हो सकता है. ज्यादा देर खड़े रहने या तेज गति से दौड़ने से बचे. कैल्शियम युक्त पदार्थ का सेवन करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
आर्थिक स्थिति में स्थिरता नजर आएगी. अनावश्यक खर्चों से दूरी रखें.
रिश्ते/Relationship
बीती बातों को याद करके रिश्तो में कड़वाहट ना बढ़ाएं. जो बीत गया उसे भूल जाना बेहतर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं