विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: अटके काम पूरे होने के संकेत, कारोबार में नए तरीके आजमाने से मिल सकता है लाभ

Aquarius Tarot Card Horoscope 28 September: The Moon की ऊर्जा भावनाओं की जगह व्यवहारिकता का प्रयोग, घर की व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास और व्यवसाय विस्तार के लिए नए प्रयोगों से लाभ की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal: अटके काम पूरे होने के संकेत, कारोबार में नए तरीके आजमाने से मिल सकता है लाभ
Aquarius Aaj Ka Tarot Card Rashifal 28 September 2028 | Kumbh Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 28 September 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: लंबे समय से रुके काम को पूरा करने में करीबी दोस्त या रिश्तेदार की सलाह उपयोगी रहेगी.भावनाओं में आकर अपने कार्यों से समझौता न करें, वरना बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं. परिवार में बच्चों की उपलब्धियां को लेकर खुशनुमा माहौल रहेगा. संतुलित व्यवहार मुश्किल परिस्थितियों को संभालने में मदद करेगा. निर्णय लेते समय भावनाओं के साथ व्यावहारिकता पर अधिक जोर दें. छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न करें. पड़ोस में किसी व्यक्ति की गलत हरकत पर चलते परेशान हो सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए किए गए नए प्रयोग से फायदा हो सकता है. इस बात पर विश्वास करेंगे. ईर्ष्यालु सहयोगियों की गतिविधियों पर नजर रखें. किसी को उधार देने से पहले उससे वापस करने की समय सीमा तय करें. किसी भी गैर कानूनी कार्य से दूरी रखें. भावनाओं में बेहतर किसी की गलत बात का समर्थन न करें. उच्च अधिकारियों के साथ छोटी बड़ी बातों पर बहस ना करें. सामने वाले की बात स्पष्ट रूप से समझ न आने पर उससे पुनःबात को स्पष्ट करने का अनुरोध कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health:

जरूरत से ज्यादा कार्यभार थकान बढ़ा सकता है. कार्य से अवकाश लेकर आराम करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

शेयर बाजार में बिना जानकारी के पैसा ना लगाएं. आर्थिक सलाहकार से पैसों के निवेश से पूर्व सलाह ले सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship:

प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं.घर के माहौल को अनुशासित और खुशहाल बनने में सहयोग करें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumbh Rashifal Aaj, Aaj Ka Rashifal, Aquarius Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com