Pisces Tarot Card Horoscope 28 September 2026 Meen Tarot Card Rashifal: घर का माहौल में अव्यवस्था होने से अशांति बढ़ सकती है. छोटी-छोटी बातों को लेकर परिजनों के बीच का तनाव बढ़ सकता है.इस समय बाहरी लोगों की बातों में आने से बचें.माहौल में अशांति बढ़ाने की जगह समझदारी और सूझबूझ से कार्य करें.यह समय धैर्य और संयम बनाए रखने का है.यदि किसी कार्य में परेशानी आ रही है,तो उसे शांति से सुलझाने का प्रयास करें. जरूरत पड़ने पर बड़े बुजुर्ग व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें.
व्यवसायिक/ Professional:
अचानक से किसी जरूरी प्रोजेक्ट को पूरा करने का दबाव बढ़ सकता है.कारोबार बनने से ओवर टाइम करना पड़ सकता है. किसी बड़े इंटरव्यू या मीटिंग की सूचना परेशान कर सकती है.जरूरी दस्तावेजों को भेजने से पहले अच्छे से जांच करें.कार्यों में तेजी लाने का प्रयास करें.कार्यों को व्यवस्थित करें.इससे जरूरत पड़ने पर आसानी रहेगी. अपने कार्यों को स्वयं पूरा करें. निर्णय लेते समय बाहरी दबाव से प्रभावित न हो.
स्वास्थ्य/Health:
तेज गति से कार्य करने के कारण दुर्घटना हो सकती है. अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
पसों के लेनदेन में बड़ी गड़बड़ी सामने आने से चिंतित हो सकते हैं. हिसाब किताब की जांच स्वयं करें.
रिश्ते/Relationship:
भावनाओं में आकर जवाब देने से स्थिति बिगड़ सकती है. किसी भी कार्य को करने से पहले व्यावहारिकता से सो बनाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं