Capricorn Tarot Card Horoscope 28 September 2026 Makar Tarot Card Rashifal: परिवार के किसी बड़े मामले की जिम्मेदारी अचानक से सामने आ सकती है. इस स्थिति में पिता या पिता तुल्य व्यक्ति की मदद जिम्मेदारियों को निभाने में मदद कर सकती है. कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं. उनके कारण परिवार के कुछ सदस्यों की नाराजगी भर सकती है. इन फैसलों से भविष्य परिवार को लाभ होगा.इस बात की आपको पूरी उम्मीद है. आर्थिक मामलों में स्पष्ट नियम और सीमा बनाना फायदेमंद रहेगा.
व्यवसायिक/ Professional:
व्यवसाय में नए अनुबंध पर सहमति से पूर्व शर्तों को ध्यान से पढ़ें. व्यवस्थित योजना बनाकर मुश्किल कार्यों को भी आसानी से पूरा कर सकते हैं. व्यवसाय में नए बदलाव लाने पर साझेदार के साथ चर्चा कर सकते है. कुछ कार्यों को लेकर वरिष्ठ जनों और उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग हो सकती है. इस मीटिंग के संपूर्ण जिम्मेदारी आपको प्राप्त होने से उत्साहित होंगे. ईर्ष्या करने वाले सहयोगियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें.
स्वास्थ्य/Health:
नियमित स्ट्रेचिंग और हल्के-फुल्के व्यायाम से स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं. इससे शरीर में आलस्य भी दूर होगा.
आर्थिक स्थिति/Finance:
पिता से कीमती उपहार प्राप्त हो सकता है. नए निवेश से पूर्व आवश्यक जानकारी जरूर प्राप्त करें.
रिश्ते/Relationship:
रिश्तो में विश्वास और प्यार महत्वपूर्ण रहेगा.छोटी-छोटी बातों पर तनाव न बढ़ाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं