विज्ञापन

Exhaust Fan Cleaning Tips: एग्जॉस्ट फैन पर जम गई चिपचिपी गंदगी? 15 मिनट में ऐसे करें साफ, जान लें आसान घरेलू नुस्खा

आज हम आपको ऐसा आसान घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप एग्जॉस्ट फैन को 15 मिनट में साफ कर सकते हैं और उसे फिर से नए जैसा बना सकते हैं. इसमें आपको ज्यादा मेहनत भी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Exhaust Fan Cleaning Tips: एग्जॉस्ट फैन पर जम गई चिपचिपी गंदगी? 15 मिनट में ऐसे करें साफ, जान लें आसान घरेलू नुस्खा
एग्जॉस्ट फैन कैसे साफ करें?

किचन में खाना बनाते समय निकलने वाला धुआं, भाप और तेल धीरे-धीरे एग्जॉस्ट फैन पर जमने लगता है. समय के साथ ये परत इतनी चिपचिपी हो जाती है कि नॉर्मल सफाई से हटाना मुश्किल हो जाता है. इसके लिए कई लोग बाजार में मिलने वाले क्लीनर्स लाते हैं, लेकिन फिर भी अच्छा रिजल्ट नहीं मिलता है. इसके चलते लोग फैन की सफाई को टालना शुरू कर देते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसा आसान घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप एग्जॉस्ट फैन को 15 मिनट में साफ कर सकते हैं और उसे फिर से नए जैसा बना सकते हैं. इसकी जानकारी @DakshuTechnoTips नाम के यूट्यूब चैनल सेे दी गई है.

क्लीनिंग के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • एक बड़ा टब या बाल्टी
  • गर्म पानी
  • डिटर्जेंट पाउडर
  • ड्रेन क्लीनर
  • पुराना ब्रश या कपड़ा

जानें साफ करने का तरीका

सबसे पहले एग्जॉस्ट फैन को सावधानी से निकाल लें. इसके बाद एक ऐसे टब या बाल्टी का इंतजाम करें जिसमें फैन आराम से आ सके. अब टब में गर्म पानी भरें और उसमें पूरा डिटर्जेंट पाउडर डाल दें. इसके बाद ड्रेन क्लीनर मिलाकर घोल को अच्छी तरह तैयार कर लें. अब फैन केे ब्लेड और जाली वाले हिस्से को इस घोल में डुबो दें. ध्यान रखें कि केवल मोटर वाला हिस्सा पानी से बाहर रहे.

Latest and Breaking News on NDTV

मोटर में पानी जाने से फैन खराब हो सकता है. जो हिस्सा पानी में नहीं डूब रहा है, उस पर उसी गर्म घोल को धीरे-धीरे डाल सकते हैं ताकि वहां जमा तेल और गंदगी भी ढीली हो जाए. फिर लगभग 10 मिनट तक फैन को घोल में छोड़ देंं. इसके बाद ब्रश की मदद से ब्लेड और जाली को हल्के हाथों से साफ करें. इसके लिए आपको ज्यादा ताकत लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि गर्म पानी, डिटर्जेंट और ड्रेन क्लीनर का घोल जमी हुई चिकनाई को पहले ही नरम कर चुका होगा. इससे फैन आसानी से साफ हो जाएगा.

इन बातों का रखें ध्यान

  • मोटर वाले हिस्से को कभी भी पानी में न डुबोएं.
  • सफाई करते समय दस्तानों का इस्तेमााल करें.
  • ड्रेन क्लीनर का उपयोग सावधानी से करें.
  • सफाई के बाद फैन को पूरी तरह सूखने दें, तभी दोबारा लगाएं.

यह भी पढ़ें: पौधों में कोकोपीट डालने से क्या होता है? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया घर पर फ्री में कोकोपीट कैसे बनाएं

यह भी पढ़ें: थर्मस को कैसे साफ करें? स्टेनलेस स्टील बोतल की बदबू दूर करने के आसान घरेलू उपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cleaning Tips, Exhaust Fan, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com