विज्ञापन

हेयर एक्‍सपर्ट जावेद ने कहा कंघी करते ही बालों का लग जाता है ढेर, तो ये 5 तरीके आजमाइए, बालों का झड़ना हो जाएगा बंद

गर्मी के मौसम में बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. हेयर एक्‍सपर्ट जावेद हबीब से जान‍िए कैसे आप 15 द‍िनों में बालों का झड़ना बंद कर सकते हैं.

हेयर एक्‍सपर्ट जावेद ने कहा कंघी करते ही बालों का लग जाता है ढेर, तो ये 5 तरीके आजमाइए, बालों का झड़ना हो जाएगा बंद
बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो क्या करें.
NDTV

आजकल बालों का झड़ना और टूटना एक आम समस्या बन गई है. लंबे, घने और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी की होती है, लेकिन बदलती जीवनशैली और बालों की सही देखभाल न करने के कारण कई लोग हेयर फॉल की समस्या से परेशान रहते हैं. लोग बालों को स्वस्थ बनाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सही हेयर केयर रूटीन अपनाना भी बहुत जरूरी है. मशहूर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के अनुसार, बालों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए सबसे जरूरी है उनकी नियमित सफाई. उनका मानना है कि बालों और स्कैल्प को साफ रखने से बालों से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है.

जावेद हबीब ने बाल धोने से पहले अपनाए जाने वाले एक आसान तरीके के बारे में बताया है, जिसे प्री-कंडीशनिंग कहा जाता है. इस प्रक्रिया में सबसे पहले बालों को हल्का गीला किया जाता है. इसके बाद बालों की लंबाई पर तेल लगाया जाता है. तेल लगाते समय बालों या सिर की त्वचा पर जोर-जोर से मालिश करने से बचना चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

अगर बाल लंबे हैं, तो तेल लगाने के बाद उन्हें हल्के हाथों से कंघी किया जा सकता है. इसके बाद तेल को लगभग 5 मिनट तक बालों पर लगा रहने देना चाहिए. पांच मिनट बाद बालों को धोया जा सकता है. बाल धोने के लिए शैंपू का उपयोग किया जा सकता है. इसके अलावा शिकाकाई जैसे पारंपरिक विकल्पों से भी बालों की सफाई की जा सकती है.

बालों की देखभाल में सबसे महत्वपूर्ण बात नियमितता की है. सही तरीके से बालों और स्कैल्प की सफाई करने और नियमित हेयर केयर रूटीन अपनाने से बालों के टूटने, झड़ने और डैंड्रफ जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

हालांकि, बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, इसलिए किसी व्यक्ति को लगातार या बहुत अधिक बाल झड़ने की समस्या हो रही है, तो उसे किसी योग्य डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए.


बालों को स्वस्थ रखने के लिए महंगे उत्पादों से ज्यादा जरूरी है कि उनकी नियमित और सही तरीके से देखभाल की जाए. बालों को साफ रखना, शैंपू से पहले प्री-कंडीशनिंग करना और नियमित हेयर केयर रूटीन अपनाना बालों को बेहतर बनाए रखने में सहायक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Shower Cleaning Trick: 7 रुपये में चमकाएं गंदा शॉवर, पानी का फ्लो भी होगा तेज, ऐसे करें सफाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Hair Fall, Jaweb Habib
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com