विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: बढ़ते खर्च बिगाड़ सकते हैं बजट, नए कारोबार की शुरुआत फिलहाल टालें

Sagittarius Tarot Card Horoscope 28 September: Seven of swords की ऊर्जा किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से जीवन साथी पर शक की स्थिति, प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों को अनदेखा न करने का सुझाव और आमदनी से अधिक होने वाले खर्चों पर नियंत्रण रखने की बात लेकर आ सकती है.आईए जानते हैं, धनु राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: बढ़ते खर्च बिगाड़ सकते हैं बजट, नए कारोबार की शुरुआत फिलहाल टालें
Sagittarius Aaj Ka Rashifal 28 September 2026 | Dhanu Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Sagittarius Tarot Card Horoscope 28 September 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: आमदनी से अधिक खर्च होने के कारण बजट बिगड़  सकता है. जल्दबाजी में कार्यों को पूरा करने का प्रयास से कार्य बिगड़ने की स्थिति बन सकती है.. छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा परेशान होने की जगह धैर्य बनाए रखें. दिनचर्या को व्यवस्थित करें.अपने आत्मविश्वास और  मनोबल को कम न होने दे.परिवार की छोटी बड़ी परेशानियों को  सूझबूझ से सुलझाने का प्रयास करें. किसी भी स्थिति को स्वयं पर हावी न होने दे. 

व्यवसायिक/ Professional

नए व्यवसाय या किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए समय सही नहीं है.पुराने कार्यों को व्यवस्थित करें. आसपास के व्यवसायियों से प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है. कुछ प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों को अनदेखा न करें.अचानक से किसी व्यवसायिक यात्रा पर जाने की सूचना मिल सकती है. सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अनैतिक तरीके से धन कमाने से दूर रहना चाहिए. किसी सहकर्मी से उलझना का प्रयास मुसीबत में डाल सकता है. 

स्वास्थ्य/Health

लंबे समय से नींद पूरी न होने के कारण अत्यधिक  सिर दर्द हो सकता है. समय पर नींद पूरी करने का प्रयास करें. देर रात तक चाय और कॉफी का सेवन न करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

व्यर्थ के कार्यों में पैसे खर्चे ना करें. जुए या सट्टेबाजी की आदत से दूर रहे. 

रिश्ते/Relationship

बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा दूर हो सकते हैं. पति-पत्नी के बीच किसी बाहरी व्यक्ति के कारण शक की स्थिति बन सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal, Sagittarius Tarot Card Horoscope Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com